Chaibasa News: शहर में हाई मास्ट लाइट लगाने को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा झारखंड के प्रदेश मंत्री हेमन्त कुमार केशरी ने उपायुक्त, पश्चिम सिंहभूम को पत्र लिखकर नगरपरिषद चाईबासा पर बाजार से दुगुने से अधिक दर पर हाई मास्ट लाइट लगवाने का गंभीर आरोप लगाया है। केशरी ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि 21 नवंबर को उन्होंने इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि शिकायत की जांच होने से पहले ही नगरपरिषद तेजी से हाई मास्ट लगाने का कार्य आगे बढ़ा रही है। आरोप है कि नगरपरिषद के पसंदीदा…
Author: Faizal Haque
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आने से शुक्रवार को एक और निर्दोष ग्रामीण की जान चली गई। जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलभोंगा गांव की 18 वर्षीय फूलो धनवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसी गांव की सलामी कुंडलना (28) और बरसी धनवार (35) गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। दोनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों महिलाएं रोज की तरह दोपहर लगभग 2 बजे जंगल में सियाल पत्ता और…
Chaibasa News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर की अध्यक्षता में लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। यह बैठक झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक में एलएडीसी टीम द्वारा पिछले महीने किए गए कार्यों का विस्तार से मूल्यांकन किया गया। बैठक में प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद, उपप्रमुख सुरेंद्र प्रसाद दास, सहायक रत्नेश कुमार, पूजा चौरसिया तथा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी उपस्थित रहे। जिला जज ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मंडल कारा में ऐसे बंदियों की जानकारी जुटाएँ जिन्हें जमानत…
Bokaro News: रांची स्थित JUT द्वारा आयोजित ‘आइडिया ट्राइब 2025’ झारखंड स्तरीय आइडिया/स्टार्टअप प्रतियोगिता में GGSESTC, बोकारो के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है। यह प्रतियोगिता कोल इंडिया लिमिटेड के CSR सहयोग से आयोजित की गई थी। इसमें ग्रुप B (टीम Inoserve) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ₹50,000 का प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि ग्रुप C (टीम Sway Dyad) को ₹15,000 का कैश अवॉर्ड मिला। कॉलेज ने विजेता टीमों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी है, विशेषकर प्रो. दयाशंकर द्विवेकर की सराहना की गई। टीम इनोसेंर्वे में चंदन कुमार, सोहेल राजा, फैजान अंसारी, जानवी सिंह और आशा मोदी शामिल…
Ranchi News: झारखंड कांग्रेस को नई ऊर्जा और नई धार देने की कवायद के बीच राजधानी दिल्ली में एक अहम राजनीतिक मंथन हुआ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार भेंट कर झारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की। पार्टी सूत्रों का मानना है कि यह मुलाकात झारखंड कांग्रेस को नई दिशा और निर्णायक गति देने की क्षमता रखती है। भेंट के बाद श्री साहू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से संगठन…
Ranchi News : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य डॉ. जमाल अहमद ने 28 नवंबर 2025 को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी से मुलाकात कर अपनी महत्वपूर्ण पुस्तक “बाबा ए झारखंड शिबू सोरेन” भेंट की। यह पुस्तक सिर्फ साहित्यिक योगदान नहीं, बल्कि झारखंड की राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक यात्रा का एक विस्तृत व प्रमाणिक दस्तावेज मानी जा रही है। खास बात यह है कि शिबू सोरेन के जीवन और उनके संघर्ष पर उर्दू भाषा में यह पहली व्यापक शोधपरक पुस्तक है, जिसे साहित्यिक जगत में विशेष सराहना मिल रही है। पुस्तक को और विशेष बनाता है इसमें शामिल स्वास्थ्य मंत्री…
Koderma News: आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की कार्यशाला में कोडरमा जिला अस्पताल को आयुष्मान भारत के अंतर्गत मरीजों को श्रेष्ठ सेवा प्रदान करने हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रांची एवं कोडरमा के सदर अस्पतालों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि सभी जिलों के सदर अस्पतालों में आयुष्मान एवं अबुआ स्वास्थ्य कार्डधारक मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही रांची और कोडरमा जिला अस्पताल में कार्य कर रहे सभी चिकित्सक, पदाधिकारी एवं कर्मी को बधाई दी। एनएचए के सीईओ…
Koderma News: कोडरमा थाना के कोडरमा घाटी स्थित रांची पटना मुख्य मार्ग के एनएच 20 स्थित नौवां माइल के समीप एक ट्रक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। जिससे उसमें सवार चालक और एक अन्य ट्रक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी देते हुए ट्रक चालक 50 वर्षीय अमित त्रिपाठी ने बताया कि वह उक्त ट्रक में लोहे का शीट लोड कर रायपुर (छत्तीसगढ़) से बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप सामने से आ रही गाड़ी ने इन्हें चकमा दिया, जिससे ये संतुलन खो बैठे। इस…
Koderma News: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में कोडरमा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, के तत्वावधान में परियोजना बालिका उच्च विदयालय, कोडरमा में बाल विवाह की रोक थाम पर आधारित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष बाल कृष्ण तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोडरमा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही कल के भविष्य है तथा उन्हें अवसर मिलने पर कभी भी पीछे नहीं रहना चाहिए बल्कि अपनी…
Bokaro News: रांची में झारखण्ड के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने वाली अमृतसर–कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (AKIC) योजना के अंतर्गत बोकारो में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) के शीघ्र क्रियान्वयन को लेकर बोकारो की विधायक श्वेता सिंह ने झारखण्ड सरकार के उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में परियोजना की वर्तमान प्रगति, प्रक्रियात्मक स्थिति तथा निर्माण कार्य प्रारंभ होने में आ रही अड़चनों पर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह परियोजना केवल एक औद्योगिक ढांचा नहीं, बल्कि बोकारो और कोलांचल क्षेत्र के दीर्घकालीन आर्थिक भविष्य से सीधे तौर पर…
Koderma News: मरकच्चो थाना क्षेत्र के दशारो पंचायत अंतर्गत ग्राम खेरोन मे अज्ञात चोरो ने नूनवा मौसामात (पति स्व जगदीश महतो) के घर से 29 हज़ार नगद समेत लाखों के सोना चांदी के जेवरात, बर्तन कपड़े आदि की चोरी कर लिया । जानकारी देते हुए नूनवा मोसमात के पुत्र उपेंद्र यादव ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें तब हुई जब सुबह तीन बजे जब वो शौच के लिए उठे तो अपने कमरे को बाहर से बंद पाया। ज़ब उन्होंने घर वालों को आवाज दिया तो घर के अन्य सदस्यों का कमरा भी बाहर से बंद किया हुआ था। शोर…
Jamshedpur News: जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लावजोड़ा पीएचसी के पास खाली पड़ी जमीन पर करीब 10 फुट लंबा अजगर अचानक दिखाई दिया। सुबह करीब 9 बजे कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी, और देखने भर से ही लोग दहशत में आ गए। देखते-ही-देखते वहां भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने पकड़ा और जंगल में छोड़ा ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। खबर मिलने के लगभग एक घंटे बाद वनरक्षी दल मौके पर पहुंचा। टीम ने सावधानी से अजगर को घेरा, उसे बोरे में सुरक्षित…
Ranchi News: रांची के लतरातू डैम में गुरुवार को एक बड़ी पहल हुई, जब कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने केज कल्चर के तहत 40 आधुनिक केजों का उद्घाटन किया। दूरदराज इलाकों में पहली बार इस तकनीक से मत्स्य पालन शुरू हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार का मजबूत रास्ता मिलेगा। मत्स्य पालन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत कार्यक्रम में मंत्री ने मेजर कार्प संचयन के साथ जाल, लाइफ जैकेट, नाव और केज हाउस जैसी आवश्यक सामग्री भी वितरित की। उन्होंने कहा कि लतरातू की यह शुरुआत लापुंग और आसपास के इलाकों के लिए मील…
Ranchi News: रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड सरकार की पहली वर्षगांठ पर होने वाले भव्य कार्यक्रम और नियुक्ति पत्र वितरण को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को आईजी मनोज कौशिक ने पूरे सुरक्षा प्रबंधन की मैदान में जाकर समीक्षा की। अधिकारियों को मिली सख्त ब्रीफिंग निरीक्षण के दौरान आईजी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों को ब्रीफ किया। उन्होंने साफ कहा कि कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए और भीड़ नियंत्रण से लेकर प्रवेश मार्ग तक…
Lohardaga News: सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में 13 नवंबर 2025 को वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गौरवशाली समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव, विद्यालय प्रबंधनकारिणी के सचिव अजय प्रसाद सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा, वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, भारत की आत्मा की पुकार है। 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की रचना यह गीत आजादी के आंदोलन का प्राण बन गया था। स्वतंत्रता सेनानियों में…
Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट की जमीन को अवैध तरीके से कब्ज़ा कर प्लांट गेट के सामने खोले गए पेड गाड़ी पार्किंग स्टैंड हटा दिए जायेंगे। बीएसएल का सिक्योरिटी विभाग किसी भी दिन बीएसएल प्लांट गेट के सामने बने गाड़ी पड़किंग स्टैंड को धवस्त कर देगा। अवैध रूप से संचालित पेड पार्किंग स्टैंड का मामला झामुमो द्वारा उठाये जाने के बाद, बीएसएल प्रबंधन रेस हो गया है। झामुमो नगर अध्यक्ष मंटू यादव ने बीएसएल प्रबंधन से इस पर करवाई की मांग की थी। बीएसएल के टॉप मैनेजमेंट ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए अवैध पार्किंग स्टैंड हटाकर,…
Bokaro News : झुग्गी-झोंपड़ी वासी सह फुटपाथ दुकानदार महासंघ और अन्य सहयोगी दुकानदार संघों की ओर से सोमवार एक दिसंबर को बोकारो इस्पात नगर सेवा भवन के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा। सेल प्रबंधन के संपदा न्यायालय द्वारा दुंदीबाद और सिटी सेंटर सेक्टर चार के दुकानदारों को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत एक हफ्ते में दुकाने हटा लेने का का नोटिस जारी किया गया है। इसी के विरोध में झुग्गी-झोंपड़ी और दुकानदार संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन का निर्णय लिया है। यह जानकारी महासंघ के संरक्षक कुमार राकेश ने दी है। उन्होंने बताया कि सेल अध्यक्ष को नगर सेवा विभाग…
कोडरमा ।। सतगावां थाना क्षेत्र में गुमशुदगी को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है। आवेदक महिला के भाई पकरीबरमा नवादा निवासी अजय कुमार चौधरी ने अपनी बहन सोनम देवी (24 वर्ष, पति रमेश चौधरी, ग्राम बासोडीह) के पिछले दो दिनों से लापता होने की बात कही है। इस मामले को लेकर महिला के पति रमेश चौधरी ने अपने सगे संबंधियों से फोन कर खोजबीन की है, लेकिन कुछ नहीं चला है। इस मामले को लेकर अजय चौधरी ने बताया कि रमेश चौधरी हमारे बहनोई नशे की हालत में हमारी बहन को बराबर मारपीट एवं लड़ाई झगड़ा करते रहता है।…
कोडरमा। जिले के कोडरमा घाटी में रांची-पटना रोड स्थित नौवां माइल के समीप ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें ट्रक चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक अजय यादव बांका (बिहार) निवासी उक्त ट्रक में रेल की पटरी लेकर कोडरमा के रास्ते बिहार जा रहा था। इसी दौरान कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप सामने से आ रही एक अन्य ट्रक ने इन्हें चकमा दे दिया, जिससे इनका संतुलन बिगड़ गया और ये ट्रक लेकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गए। हालांकि ट्रक चालक अजय यादव ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मौका मिलते ही ट्रक से…
Jamshedpur News: मानगो फ्लाईओवर पर पिछले दो दिनों से चले विवाद ने आखिरकार गुरुवार को रूप ले लिया, जब जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय खुद बीच में आए। सर्किट हाउस में करीब एक घंटे चली बैठक में स्थानीय लोगों, प्रशासन और निर्माण कंपनी के बीच बातचीत हुई। कई तरह की चिंताओं—खासतौर पर दुकानदारों और पैदल चलने वालों की परेशानी—को सुनने के बाद तय हुआ कि निर्माण काम फिर शुरू किया जाएगा, लेकिन शर्तों के साथ। बैठक में प्रभारी एसडीओ चरणजीत सिंह, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय, उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरियाउध करमाली और…
