Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | कोडरमा के लव कुमार शर्मा का कमाल, राज्य योगासन में स्वर्ण-रजत जीतकर राष्ट्रीय टीम में चयन
Jharkhand

कोडरमा के लव कुमार शर्मा का कमाल, राज्य योगासन में स्वर्ण-रजत जीतकर राष्ट्रीय टीम में चयन

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 15, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Koderma news: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के विद्यार्थियों ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय, लातेहार में आयोजित 7वीं झारखंड राज्य योगासन खेल संघ चैंपियनशिप 2026–27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल योगासन, आर्टिस्टिक पेयर योगासन तथा रिदमिक पेयर योगासन सहित चार स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

सब-जूनियर वर्ग (10–14 वर्ष) में ग्रिज़ली विद्यालय के कुल 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 6 बालक एवं 2 बालिकाएँ शामिल थीं। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र लव कुमार शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रेडिशनल योगासन स्पर्धा में रजत पदक तथा आर्टिस्टिक सिंगल योगासन स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अपनी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ उनका चयन आगामी राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है, जो विद्यालय एवं जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

चार स्पर्धाओं में से ग्रिज़ली विद्यालय ने दो स्पर्धाओं में पदक अर्जित किए, जिनमें एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक शामिल हैं। यह सफलता खिलाड़ियों के कठोर परिश्रम, अनुशासन, नियमित अभ्यास एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम है।
इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने विजेता खिलाड़ी एवं योग प्रशिक्षक उमेश कुमार विश्वकर्मा को बधाई देते हुए कहा कि ग्रिज़ली विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, झारखंड एवं देश का नाम गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने योग प्रशिक्षक के समर्पण, मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रशिक्षण की भी सराहना की।

विद्यालय की प्राचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि योग केवल एक खेल नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और अनुशासित जीवन का आधार है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित छात्र को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक द्वय मनीष कपिसमे एवं अविनाश सेठ, सीओओ तनिष्क सेठ, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, स्टूडेंट्स सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार, सीसीए संयोजक प्रीति जगनानी तथा स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि ने विजेता खिलाड़ी लव कुमार शर्मा, उनके प्रशिक्षक उमेश कुमार विश्वकर्मा एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी ग्रिज़ली विद्यालय के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, कोडरमा जिले एवं झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दो महीने में पूरी करें लंबित सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: हेमंत

July 15, 2026

चाईबासा सदर बाजार में बड़ी टप्पेबाजी, झांसा देकर व्यापारी का 1.65 लाख से भरा बैग उड़ाया

July 15, 2026

जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड का बड़ा खुलासा, सभी 16 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

July 15, 2026

RECENT ADDA.

दो महीने में पूरी करें लंबित सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: हेमंत

July 15, 2026

चाईबासा सदर बाजार में बड़ी टप्पेबाजी, झांसा देकर व्यापारी का 1.65 लाख से भरा बैग उड़ाया

July 15, 2026

जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड का बड़ा खुलासा, सभी 16 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

July 15, 2026

सम्राट चौधरी बोले- युवाओं को बेहतर अवसर देना सरकार की प्राथमिकता

July 15, 2026

चाईबासा में मलेरिया सर्वे कर रही टीम हादसे का शिकार, मलबे में दबे दो स्वास्थ्यकर्मी

July 15, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.