फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा, खुले कुएं में गिरने से 45 वर्षीय कर्मचारी की मौत

Jamshedpur news: मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला पोस्ट ऑफिस रोड स्थित एक मकान परिसर में बने कुएं में गिरने से 45 वर्षीय रघुवीर सिंह की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार देर रात उस समय हुआ, जब वह अपने घर लौट रहे थे। घटना

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला पोस्ट ऑफिस रोड स्थित एक मकान परिसर में बने कुएं में गिरने से 45 वर्षीय रघुवीर सिंह की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार देर रात उस समय हुआ, जब वह अपने घर लौट रहे थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद उन्हें कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह के अनुसार, रघुवीर सिंह कथित तौर पर नशे की हालत में घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के समीप गली में स्थित खुले कुएं के पास उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में जा गिरे। गिरने की आवाज सुनकर सबसे पहले निर्मल कौर मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक रघुवीर सिंह कुएं की गहराई में जा चुके थे। आसपास मौजूद लोगों को तैरना नहीं आता था, इसलिए कोई तत्काल उन्हें बचाने के लिए कुएं में नहीं उतर सका।

कुछ देर बाद स्थानीय निवासी हीरा सिंह ने साहस का परिचय देते हुए बचाव अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रघुवीर सिंह को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि रघुवीर सिंह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के बरनपुर के निवासी थे। उनका विवाह नहीं हुआ था और उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह पिछले लगभग ढाई वर्षों से जमशेदपुर में रहकर श्री राम राशन स्टोर में कार्यरत थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram