फॉण्ट कनवर्टर NEW

नालंदा में एक ही परिवार के 4 लोगों ने उठाया आत्मघाती कदम, तीन की मौ’त

Nalanda: नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की घटना सामने आई है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक सदस्य का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा

अपनी भाषा में पढ़ें

Nalanda: नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की घटना सामने आई है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक सदस्य का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतकों की पहचान 65 वर्षीय दिलेन्द्र तांती, उनके 40 वर्षीय पुत्र रंजीत तांती और 30 वर्षीय बहू गोरी देवी के रूप में हुई है। वहीं परिवार के एक अन्य सदस्य पुरुषोत्तम तांती का इलाज जारी है।

अलग-अलग तरीके से उठाया आत्मघाती कदम

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह पुरुषोत्तम तांती ने फांसी लगाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उन्हें बचाकर इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। इधर, रंजीत तांती और उनकी पत्नी गोरी देवी ने गेहूं में डालने वाली जहरीली दवा खा ली। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान पहले गोरी देवी और बाद में रंजीत तांती की मौत हो गई। उधर, दिलेन्द्र तांती ने घर की छत के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी।

बच्चे ने पुलिस को दी अहम जानकारी

मृतका के चार वर्षीय पुत्र प्रिंस ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता माधोपुर बाजार से सल्फास लाए थे। बच्चे के अनुसार, उसे भी दवा देने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने उसे फेंक दिया।

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

हिलसा डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एक संभावित पारिवारिक कारण सामने आया है। उन्होंने कहा कि कुछ संबंधों को लेकर विवाद की बात भी जांच के दायरे में है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों पर अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram