फॉण्ट कनवर्टर NEW

सीवान के 5 थानाध्यक्षों पर गिरी गाज, SP ने एक दिन का वेतन काटने का दिया आदेश

Siwan: सीवान के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पूरन कुमार झा ने अभियोजन कार्यों में लापरवाही और समीक्षा बैठक से बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित रहने वाले पांच थानाध्यक्षों पर कार्रवाई की है। एसपी ने सभी संबंधित थानाध्यक्षों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Siwan: सीवान के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पूरन कुमार झा ने अभियोजन कार्यों में लापरवाही और समीक्षा बैठक से बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित रहने वाले पांच थानाध्यक्षों पर कार्रवाई की है। एसपी ने सभी संबंधित थानाध्यक्षों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है।

17 जुलाई को समाहरणालय सभागार में आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में लंबित मामलों की प्रगति, अनुसंधान, अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अभियोजन की स्थिति की समीक्षा की गई।

पांच थानाध्यक्षों पर हुई कार्रवाई

समीक्षा के दौरान पाया गया कि दरौली, बरहरिया, जी.बी. नगर, सिसवन और चैनपुर के थानाध्यक्ष बिना पूर्व अनुमति बैठक में शामिल नहीं हुए। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्रवाई की जद में दरौली थानाध्यक्ष अभिनव दुबे, बरहरिया थानाध्यक्ष छोटन कुमार, जी.बी. नगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, सिसवन थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार और चैनपुर थानाध्यक्ष विजय रंजन आए हैं।

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

बैठक में एसपी पूरन कुमार झा ने अनुसंधान और अभियोजन के बीच बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके।

भविष्य के लिए दी चेतावनी

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी सरकारी या समीक्षा बैठक से बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित रहने पर और कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों की नियमित मॉनिटरिंग कर लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश भी दिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram