फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुवा में जेएमएसएस की नई टीम का ऐलान, युवाओं और महिलाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Guwa news: गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ (जेएमएसएस) के यूनियन कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। बैठक में संगठन के विस्तार तथा युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से नई

अपनी भाषा में पढ़ें

Guwa news: गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ (जेएमएसएस) के यूनियन कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। बैठक में संगठन के विस्तार तथा युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में रोहित पांडे को कार्यवाहक अध्यक्ष, पृथ्वी महाकुड़ को उपाध्यक्ष, अनीश खान को उपसचिव, शंकर गोच्छाईत को संगठन मंत्री, नूपुर कुमारी एवं अमृका खण्डाईत को कोषाध्यक्ष, शकील खान को सचिव तथा विष्णु प्रसाद को उप सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 29 नए लोगों को सक्रिय कार्यकारी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन ने युवाओं और महिलाओं को नेतृत्व का अवसर देकर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

रामा पांडे ने कहा कि झारखंड मजदूर संघर्ष संघ हमेशा मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है और आगे भी सेल कर्मियों तथा ठेका मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।

बैठक में सेल कर्मियों, ठेका मजदूरों तथा यूनियन के बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram