Lohardaga News: व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सभा कक्ष में मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) राजकमल मिश्रा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा एवं ग्राम नियोजन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में ‘भूमि बोध’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) को भूमि संबंधी कानूनों एवं प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी देकर आम जनता को बेहतर कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षित करना था। कार्यशाला का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा, डालसा सचिव मनोरंजन कुमार, जिला अधिवक्ता…
Author: Faizal Haque
Koderama News: श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर (जयपुर) एवं श्री दिगंबर जैन समाज,झुमरीतिलैया के संयुक्त तत्वावधान में परमपूज्य आचार्य श्री108 विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य पुंगव मुनि श्री108 सुधा सागर जी मुनीराज के मंगल आशीर्वाद से आयोजित आठ दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का प्रारंभ हुया और 29 जून को भव्य समापन हुआ। इस समापन समारोह में समाज के उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी मौजूद रहे । विद्वान अभिषेक जैन शास्त्री एवं सर्वेश जैन शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिविर प्रभारी संजीव जैन,पारसनाथ,ओर पाठशाला प्रेरक आगम जैन सांगानेर…
Bokaro News: चतरोचट्टी बाजार से चोरी हुई स्प्लेंडर प्लस बाइक मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चतरोचट्टी बाजार से लखन महतो की काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक JH02BH-5364 चोरी हो गई थी। इस संबंध में लखन महतो, पिता तुलसी महतो, साकिन-गोविन्दपुर कला, थाना-विष्णुगढ़, जिला-हजारीबाग ने चतरोचट्टी थाना में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर चतरोचट्टी थाना कांड सं0-32/2026 अज्ञात चोर के विरुद्ध दर्ज किया गया था। पुलिस को गुप्त…
Jamshedpur News: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मंगलवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में शहर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बिष्टुपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हिमांशु सिंह की हत्या पुलिस संरक्षण में हुई है। उन्होंने मांग की कि हत्या में शामिल आरोपियों के साथ-साथ घटना स्थल पर मौजूद और अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा सभी दोषियों…
Jamshedpur News: बिष्टुपुर स्थित डीडी (डबल डाउन) बार में करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या और प्रत्युष कुमार पर हुए जानलेवा हमले के बाद पूरे शहर में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी आदित्यपुर स्थित हिमांशु सिंह के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद उन्होंने घायल प्रत्युष कुमार के परिवार से भी भेंट कर घटना की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान कुणाल षाडंगी ने दोनों परिवारों की सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से…
Jamshedpur News: बिष्टुपुर स्थित चर्चित डबल डाउन (डीडी) बार में हुए बहुचर्चित हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में प्रशासन ने भाजपा नेता नीरज सिंह एवं सहमालिक विजय कुमार से जुड़े डबल डाउन (डीडी) बार को सील कर दिया। इसके साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ बार परिसर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के…
Jamshedpur News: हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को भुईयांडीह स्थित वीर शहीद सिद्धू-कान्हू चौक में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने हूल विद्रोह के महानायक अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूजा-अर्चना कर देश और समाज के लिए उनके अतुलनीय बलिदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर दुलाल भुईयां ने कहा कि हूल दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि अन्याय, शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की अमर गाथा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक शुरू होने से पहले सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को गोल्डन ऑवर के दौरान अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 16 नेक नागरिकों (गुड समैरिटन) को उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की वर्तमान स्थिति, पिछले वर्षों के दुर्घटना…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला में मंगलवार को महिला कॉलेज चाईबासा के प्रांगण में हूल दिवस के अवसर पर असेका समूह के सहयोग से श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संथाल हूल (1855) के महानायक वीर शहीद सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव एवं फूलो-झानो के साहस, संघर्ष और बलिदान को याद किया गया। इस दौरान वीर शहीदों की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसएस बी.एड. यूनिट की पदाधिकारी डॉ. अर्पित सुमन ने कहा कि हूल दिवस केवल एक ऐतिहासिक घटना का स्मरण नहीं है, बल्कि यह अन्याय के खिलाफ…
Jamshedpur News: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित टीआरएफ कंपनी के समीप सोमवार देर रात एक ट्रक चालक पर हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला कर लूटपाट का प्रयास किया। चालक के साहस और विरोध के कारण बदमाश अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके, लेकिन हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में ट्रक चालकों के बीच दहशत का माहौल है।घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में ट्रक चालक और ड्राइवर यूनियन के सदस्य बर्मामाइंस थाना पहुंचे और प्रदर्शन के साथ लिखित शिकायत की। घायल चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के बीरग्राम निवासी…
Jamshedpur News: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुई चाकूबाजी की घटना में करनी सेना के सरायकेला युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की मौत के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। घटना के दौरान ड्यूटी में कथित लापरवाही बरतने के आरोप में गश्ती दल के तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) रतन कुमार दास, सहायक…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना केन्दाडीह बैंक के समीप दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। मृतक की पहचान गालूडीह थाना क्षेत्र के महुलिया निवासी सागर मंडल (19) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में अमित कालिंदी (22), दीप मुंडा (31) और गोरा मुंडा (28) घायल हुए हैं। चिकित्सकों के अनुसार गोरा मुंडा की हालत खतरे से बाहर है, जबकि दीप मुंडा और अमित…
Chaibasa: चाईबासा में वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं ने सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझगांव थाना क्षेत्र में तबाही मचा दी। तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे घायल हो गए। वहीं, दूसरी घटना में एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका आईसीयू में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मंझगांव के क्षेत्रीसाई गांव में दोपहर के समय तेज बारिश के दौरान 19 वर्षीय विक्की पिंगुवा अपने घर में चार बच्चों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में…
Caibasa News: कांग्रेस भवन चाईबासा में युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी दीपक साव और जिला सह-प्रभारी फैजल अनवर उपस्थित रहे। बैठक में जिले के विभिन्न विधानसभा अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, जिला कमेटी के पदाधिकारी और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए विधानसभा और प्रखंड कमेटी का पूर्ण गठन जरूरी है, क्योंकि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन…
Chaibasa News: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित “नशा मुक्त भारत सप्ताह” (17 से 26 जून 2026) के तहत महिला कॉलेज चाईबासा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और प्राध्यापकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए शपथ ली। छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे का सेवन नहीं करेंगी और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के लोगों को भी नशे से…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस की साइबर थाना टीम ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को बैंक अधिकारी बनकर फोन करता था और खाता बंद होने या केवाईसी अपडेट नहीं होने का डर दिखाकर उनके मोबाइल पर फर्जी एपीके (APK) फाइल भेजता था। जैसे ही पीड़ित उस फाइल को इंस्टॉल करता था, आरोपी उसके मोबाइल का पूरा एक्सेस हासिल कर बैंक खाते से रकम उड़ा लेते थे। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह अब तक करीब 30 लाख रुपये की…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में तेजी से फैल रहे मलेरिया संक्रमण के बीच स्थानीय विधायक संजीव सरदार सोमवार को प्रभावित गांवों में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई आपात बैठक के बाद उन्होंने सीधे ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे बचाव एवं उपचार अभियान की समीक्षा की। विधायक सबसे पहले सानग्राम गांव पहुंचे, जहां ब्रेन मलेरिया से एक छात्रा की मौत हुई थी। उन्होंने गांव में चल रहे स्वास्थ्य जांच अभियान, घर-घर सर्वे और डीडीटी छिड़काव…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सोमवार को रविन्द्र भवन सभागार में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) एवं वॉलंटियर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों और कर्मियों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 30 जून से 29 जुलाई तक जिले के सभी मतदान केंद्रों…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। विशेष रूप से पोटका प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। सोमवार सुबह पोटका प्रखंड की हरिणा पंचायत स्थित कंदर गांव की एक वर्षीय खुशबू सरदार की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले चार दिनों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थी। इससे पहले उसकी आठ वर्षीय बड़ी बहन सुबोला सरदार की भी ब्रेन मलेरिया के कारण मौत हो चुकी थी।…
Chakradharpur News: नक्सल संगठनों द्वारा मनाए जा रहे “दमन विरोधी सप्ताह” के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन ट्रैक हॉक के तहत 25 जून 2026 से चक्रधरपुर और मनोहरपुर रेलवे स्टेशनों के बीच नक्सल प्रभावित रेलखंड में ड्रोन के माध्यम से विशेष निगरानी एवं क्षेत्र प्रभुत्व अभियान शुरू किया है। इस अभियान के दौरान अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक की सहायता से पूरे रेलखंड की लगातार हवाई निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही आरपीएफ की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त…
