फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

किरीबुरू में पांच साल पुराने केस में दो वारंटी गिरफ्तार, चाईबासा भेजे गए

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना की पुलिस ने वर्ष 2020 में दर्ज एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किरीबुरू के बैंक मोड़ निवासी आफताब आलम (38) और मो. अख्तर आलम उर्फ रिजवान (33)

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना की पुलिस ने वर्ष 2020 में दर्ज एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किरीबुरू के बैंक मोड़ निवासी आफताब आलम (38) और मो. अख्तर आलम उर्फ रिजवान (33) के रूप में हुई है। दोनों स्वर्गीय कयूम आलम के पुत्र हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ किरीबुरू थाना कांड संख्या 07/2020 के तहत मामला दर्ज है। यह मामला 20 मार्च 2020 का है, जिसमें भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323, 341, 498(ए) और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी मामले में दोनों आरोपी वारंटी थे।

पुलिस ने 14 अक्टूबर 2026 को दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेशी के लिए चाईबासा भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को पुराने मामलों में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram