फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में डांडिया महोत्सव की धूम, संस्कृति और सद्भावना का संदेश

Bokaro: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रोटरी क्लब चास द्वारा रोटरी भवन चीरा चास में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया।दीप‌ प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।कार्यक्रम में भक्ति, उत्साह और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रोटरी क्लब चास द्वारा रोटरी भवन चीरा चास में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया।दीप‌ प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।कार्यक्रम में भक्ति, उत्साह और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे सदस्यों ने मां दुर्गा की आराधना के साथ डांडिया एवं गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. परिंदा सिंह ने कहा कि नवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नारी शक्ति और आपसी एकता का प्रतीक भी है। डॉ परिंदा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक जुड़ाव को बढ़ावा मिलता है।

रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने आगुंतको का स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी सेवा कार्यों के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए भी सदैव प्रयासरत है। सचिव बिनोद चोपड़ा ने कहा की डांडिया महोत्सव जैसे आयोजन सदस्यों एवं उनके परिवारों को एक-दूसरे के करीब लाने का सुंदर माध्यम हैं। बिनोद चोपड़ा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ परिंदा सिंह और विपिन अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम का समापन मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व जिला पाल महेश केजरीवाल ,सहायक जिला पाल पूजा बैद, नरेंद्र सिंह माधुरी सिंह ललिता चोपड़ा, संजय बैद, कुमार अमरदीप, उषा कुमार, कमल तनेजा,बिनय सिंह विजय अग्रवाल,ज्योति अग्रवाल प्रेम शंकर सिंह, अर्चना सिंह, डॉ संजीव कुमार, डॉ सुमन कुमार,डॉ श्रवण कुमार, डॉ पुष्पा, किरण कुमार,शैल रस्तोगी,संजय रस्तोगी, सिद्धार्थ पारख, शिवानी तनेजा, उषा सिंह ,आरती पारख,नेहा अग्रवाल आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram