फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर में दोस्त ही बने रंथू महतो के कातिल, 11 हजार रुपये और मोबाइल बरामद

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में रंथू महतो का शव मिलने के मामले का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड को किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि मृतक के

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में रंथू महतो का शव मिलने के मामले का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड को किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि मृतक के तीन साथियों ने ही अंजाम दिया था। वेतन मिलने के बाद शराब पार्टी के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शांतिनगर निवासी शंकर सरदार, रवि महतो और भीम महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए सरायकेला के एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने बताया कि मंगलवार को आदित्यपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर से रंथू महतो का शव बरामद किया गया था। मृतक की पहचान होने के बाद उसकी पत्नी दुखनी महतो के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर अनुसंधान शुरू किया।

जांच में पता चला कि मृतक और तीनों आरोपी आदित्यपुर की एक स्थानीय कंपनी में काम करते थे। वेतन मिलने के बाद सभी ने मिलकर शराब पार्टी की थी। इसी दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को आशंका थी कि रंथू महतो इस घटना को लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है। इसी डर और रंजिश में उन्होंने पहले उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद कृषि विज्ञान केंद्र परिसर के पास ले जाकर उसकी ही शर्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मृतक के वेतन के रुपये और मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए थे। एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 11 हजार रुपये नकद, मृतक का मोबाइल फोन, तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल की गई शर्ट बरामद की है।

एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने मामले का त्वरित उद्भेदन करने वाली पुलिस टीम की सराहना की। कार्रवाई में सरायकेला के एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram