फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 7 गिरफ्तार

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ईचड़ासोल, राजलाबांध, मुड़ाकाटी, पिठापुरा और केंवला गांवों में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले इस गिरोह

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ईचड़ासोल, राजलाबांध, मुड़ाकाटी, पिठापुरा और केंवला गांवों में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले इस गिरोह के सदस्यों के पास से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, गला हुआ सोना, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं। बुधवार शाम बहरागोड़ा थाना प्रभारी रवि होनहागा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में आकाश दास को गिरोह का मास्टरमाइंड बताया गया है। आरोप है कि वह पड़ोसी होने का फायदा उठाकर लोगों के घरों की गतिविधियों पर नजर रखता था। एक मामले में बीमार पति के इलाज के दौरान घर की स्थिति का फायदा उठाकर उसने चावल रखने वाले बर्तन में छिपाकर रखे गए जेवरात की जानकारी हासिल की थी। इसके बाद घर में चोरी करने और वारदात के निशान छिपाने के लिए ताले को दोबारा चिपकाकर सामान्य दिखाने का तरीका अपनाया गया।

इस मामले में आकाश दास के अलावा शंभू कर्मकार, निखिल नामता और दीपेश कुमार साव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं चोरी के सामान को खपाने के आरोप में राहुल बेरा और कृष्णा बेरा को पकड़ा गया है। पुलिस ने सोना गलाकर उसे ठिकाने लगाने के आरोप में एक ज्वेलरी संचालक सुभाष चंद्र साव को भी गिरफ्तार किया है। इस तरह पुलिस की कार्रवाई में कुल सात आरोपी पकड़े गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 71,100 रुपये नकद, बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, गला हुआ सोना, दो इनवर्टर, एक बड़ा सोनी स्मार्ट टीवी, ताला तोड़ने के औजार और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर संतोष जताया है। लोगों ने थाना प्रभारी रवि होनहागा और उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram