Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

दिशोम गुरुजी के निधन से रद्द हुआ मुस्लिम समुदाय का विधानसभा घेराव

Ranchi News : झारखंड आंदोलन के महानायक और दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद घटना के बाद मुस्लिम समुदाय और झारखंडियों के न्याय अधिकारों को लेकर 20 सूत्री मांगों पर निर्धारित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

आम्या संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एस अली ने कहा दिशोम गुरुजी ने झारखंड राज्य के निर्माण और यहां के लोगों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में लगा दिया। उनका सामाजिक और राजनीतिक कद हमेशा अग्रणी रहा है और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

राजकीय शोक की मांग

एस अली ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तीन दिन का राजकीय शोक घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गुरुजी न केवल झारखंड के बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज के सबसे बड़े नेता थे। उनके निधन से राज्य की राजनीति और सामाजिक जीवन में गहरी कमी आ गई है।

रद्द हुआ विरोध प्रदर्शन

ज्ञात हो कि आम्या संगठन 4 अगस्त को राजधानी रांची में सरकार की नीतियों और लापरवाही के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करने वाला था। यह आंदोलन मुस्लिम समुदाय और झारखंडियों के न्याय अधिकार से जुड़े 20 सूत्री मांगों को लेकर किया जाना था। राज्यभर से सैकड़ों अल्पसंख्यक राजधानी पहुंच चुके थे और विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी हो गई थी। लेकिन गुरुजी के निधन की खबर मिलते ही संगठन में शोक और निराशा का माहौल फैल गया और कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।

गुरुजी का संघर्ष बना प्रेरणा

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

एस अली ने कहा कि दिशोम गुरुजी का संघर्ष और बलिदान झारखंडियों और अल्पसंख्यकों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने न्याय, समानता और आदिवासी अधिकारों के लिए जिस तरह से आंदोलन चलाया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि संगठन बाद में अपनी 20 सूत्री मांगों को लेकर फिर से आंदोलन करेगा, लेकिन इस समय पूरा झारखंड गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने में जुटा है।

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *