Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

‘गाँव की सरकार’ का सपना साकार, पंजी-2 सुधार प्रमाण-पत्र पाकर खुश हुए आवेदक

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने 30 अगस्त 2025 को नामकुम अंचल में आयोजित पंजी-2 सुधार प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में शामिल होकर आवेदकों को प्रमाण-पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से संवाद भी किया और उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने इस पहल को “गाँव की सरकार” के सपने को साकार करने वाली ऐतिहासिक कदम बताया।

समारोह में बड़ी संख्या में आवेदकों को वर्षों से लंबित प्रमाण-पत्र मिले। इनमें से कई ऐसे लोग थे जिनकी जमीन का रसीद या प्लॉट सुधार लंबे समय से अटका हुआ था। नामकुम के महादेव मुंडा और भोलानाथ मुंडा जैसे ग्रामीणों ने अपनी समस्या के समाधान पर जिला प्रशासन के प्रति विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि कई सालों का इंतजार आज पूरा हुआ।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

जिले के सभी 22 अंचलों में एक साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 780 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 729 आवेदनों का भौतिक सत्यापन किया गया और 542 आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित हुआ।

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने कहा कि प्रशासन पारदर्शी और जवाबदेह शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। पंजी-2 सुधार प्रमाण-पत्र वितरण जैसी पहल से न केवल लोगों की समस्याएँ हल होंगी, बल्कि ग्रामीणों का विश्वास भी प्रशासन पर और मजबूत होगा। ग्रामीणों ने इसे अपने जीवन का ऐतिहासिक दिन बताते हुए जिला प्रशासन को तहेदिल से धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *