Skip to content
Log In
शिक्षा से मजबूत होगा आदिवासी समाज, CM हेमंत सोरेन ने युवाओं से की अपील रांची में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया बंदोई पर्व बागवानी करने वालों को सरकार देगी 2 लाख तक, मंत्री विजय सिन्हा ने बताई पूरी योजना बिहार में छोटा मकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले, नक्शे का झंझट खत्म! जानें नए नियम महंगाई और कटौती से भड़का जनता का गुस्सा, बेल्जियम में 50 हजार का प्रदर्शन राजशाही पर पोस्ट करना पड़ा भारी, थाई सांसद की सजा 6 से घटकर 3 साल हुई रूसी ड्रोन के मलबे से कीव में मची तबाही, इमारत और कारें जलकर खाक कितना सीखा, अब स्कूलों में खुलेगी बच्चों की पढ़ाई की पोल, योगी सरकार ने कसी कमर कुर्ला की घटना के बाद बीएमसी सख्त, मदरसे के भवन की होगी जांच रांची-दिल्ली का हवाई किराया 31 हजार पहुंचा, इरफान अंसारी ने PM मोदी से की अपील

सुवर्णरेखा में उफान के बीच दिखा मगरमच्छ, नदी किनारे जाने पर रोक

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड स्थित देड़ांग घाट में मंगलवार को सुवर्णरेखा नदी पुल के नीचे मगरमच्छ दिखाई देने के बाद आसपास के ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल बन गया है। नदी में मगरमच्छ देखे जाने की खबर फैलते ही लोगों को नदी के आसपास जाने से सतर्क किया गया है। दूसरी ओर, लगातार हो रही बारिश के कारण सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ऐसे में बाढ़ की संभावित स्थिति के बीच मगरमच्छ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ा दी है।

मगरमच्छ देखे जाने की सूचना के बाद धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए लोग किसी भी काम से नदी के किनारे जाने से बचें। खासकर मछली पकड़ने के लिए नदी में उतरने या पुल के आसपास जाने से परहेज करें। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष नजर रखने और उन्हें नदी के आसपास नहीं जाने देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: शिक्षा से मजबूत होगा आदिवासी समाज, CM हेमंत सोरेन ने युवाओं से की अपील

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आगाह करते हुए कहा कि नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण स्थिति पहले से ही संवेदनशील है और मगरमच्छ दिखाई देने से खतरा और बढ़ गया है। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण नदी से पर्याप्त दूरी बनाए रखें और यदि किसी व्यक्ति को नदी के आसपास मगरमच्छ दिखाई देता है तो उसके करीब जाने या उसे पकड़ने का प्रयास बिल्कुल नहीं करें, बल्कि तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को इसकी जानकारी दें।

लगातार बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा नदी के जलस्तर में होने वाले बदलाव को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर घबराने के बजाय तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दें तथा सुरक्षा के लिए जारी निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें: रांची में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया बंदोई पर्व

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *