Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

हिंदपीढ़ी गोलीकांड : पांच गिरफ्तारियों के बाद अब छठा आरोपी कोर्ट में किया सरेंडर

Ranchi : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के भट्टी चौक में 10 अगस्त 2025 को हुए कुरकुरे उर्फ साहिल हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। इस कांड में फरार चल रहा आरोपी मो० फैजान उर्फ आइयान अहमद, पिता फिरोज उर्फ कल्ला ने शुक्रवार को रांची सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, साहिल की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद से ही हिंदपीढ़ी इलाके में दहशत का माहौल था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी और दबिश दी जा रही थी।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

इसी कड़ी में आज पुलिस के दबाव और निरंतर अभियान के कारण मो० फैजान ने न्यायालय में सरेंडर करना ही उचित समझा। आरोपी का पता अकबरिया मस्जिद के पास, तंजीम नगर, आदिवासी मैदान के पास, हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र बताया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह आत्मसमर्पण पुलिस की सख्ती और निरंतर निगरानी का परिणाम है। जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी अपराधी को कानून से बचने का मौका नहीं दिया जाएगा।

गौरतलब है कि कुरकुरे उर्फ साहिल की हत्या ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया था। घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में आक्रोश था और वे लगातार दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से लोगों में भरोसा जगा है कि न्याय की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

अब देखना यह होगा कि शेष फरार आरोपियों को कब तक पुलिस गिरफ्त में लेती है और इस पूरे मामले की गुत्थी पूरी तरह सुलझाई जाती है।

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *