फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची के वर्कशॉप में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक

राजधानी रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वर्कशॉप में खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वर्कशॉप में खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग में 4 से 9 वाहन जल गए हैं। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि सर्विस सेंटर में खड़े एक वाहन में अचानक आग लगी थी। इसके बाद आग आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों तक फैल गई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram