फॉण्ट कनवर्टर NEW

जासूसी कांड में फंसी ज्योति मल्होत्रा के पिता की बिगड़ी तबीयत

India News: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता हरीश मल्होत्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। तबीयत खराब होने की बात कह परिवार ने किसी से भी मिलने से इनकार कर दिया है और

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता हरीश मल्होत्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। तबीयत खराब होने की बात कह परिवार ने किसी से भी मिलने से इनकार कर दिया है और घर के दरवाजे बंद कर लिए गए हैं।

बेटी ज्योति के जासूसी कांड में फंसने के बाद पिता हरीश मल्होत्रा ने कहा कि अगर पता होता तो जाने ही नहीं देता। उन्होंने अपने पहले बयान में कहा था कि मुझे नहीं पता था कि बेटी पाकिस्तान जा रही है। वह हमेशा कहती थी कि दिल्ली जा रही हूं। अगर मुझे पता होता, तो उसे कभी नहीं जाने देता।

हरीश मल्होत्रा ने बताया कि रविवार देर रात महिला पुलिसकर्मी उनकी बेटी को घर लेकर आईं, लेकिन परिवार को उससे ठीक से बात करने का मौका तक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि बेटी ने सिर्फ इतना ही कहा कि वह जल्दी आ जाएगी। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उनके और उनके भाई के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस की ओर से अब तक बेटी की हालत या लोकेशन की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

जानकारी अनुसार हरीश मल्होत्रा अब हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन से मिलने की योजना बना रहे हैं। उनका कहना है कि वे अपनी बेटी के बारे में जानकारी लेने और उसका हाल जानने के लिए पुलिस से बातचीत करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram