Skip to content
Log In
कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार

रायपुर में ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

India News: बुधवार सुबह रायपुर रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 7 बजे, बिलासपुर से दुर्ग की ओर जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा रायपुर के चुनाभट्टी इलाके के पास हुआ, जो स्टेशन से ज्यादा दूर नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही मालगाड़ी रायपुर स्टेशन के नजदीक पहुंची, उसके दो रैक अचानक ट्रैक से उतर गए। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि या बड़ी क्षति नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार

पीक आवर में हुए इस हादसे के चलते स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तत्काल प्रभाव से रेलवे प्रशासन ने प्लेटफॉर्म एक, दो और तीन पर आने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्म चार, पांच और छह की ओर डायवर्ट कर दिया। इससे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ी।

रेलवे कर्मचारियों की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रैक को दोबारा ट्रैक पर लाने का कार्य शुरू किया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ट्रैक को पूरी तरह साफ कर सामान्य परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। प्रारंभिक जांच के आधार पर माना जा रहा है कि हादसा तकनीकी खराबी या ट्रैक में समस्या के कारण हो सकता है, लेकिन सही कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।

यह भी पढ़ें: अकवान तूफान के कोहरे ने थामी रांची की उड़ानों की रफ्तार, 14 फ्लाइट्स रद्द

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *