Skip to content
Log In
कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार

मुखिया की मौत के बाद भी एकजुट हैं ये दुनिया का सबसे बड़ा संयुक्त परिवार

India News: जब पूरी दुनिया में संयुक्त परिवार टूट रहे हैं और एकल परिवारों का चलन बढ़ रहा है, तब मिजोरम के बक्तवांग गांव में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा संयुक्त परिवार मिसाल बनकर सामने आया है। इस परिवार में कुल 251 सदस्य हैं, जो आज भी एक छत के नीचे सादगी और अनुशासन के साथ रहते हैं।

इस विशाल परिवार के मुखिया जियोना चाना का निधन 13 जून 2021 को हुआ था, लेकिन उनके जाने के बाद भी परिवार में एकता और अनुशासन पहले जैसा ही कायम है। अब परिवार की जिम्मेदारी उनकी दो सबसे बड़ी पत्नियों – लालरमचुआना (76) और परलियाना (74) के कंधों पर है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार

परिवार का रहन-सहन किसी सैन्य दल जैसा अनुशासित है। सुबह 3 बजे अलार्म बजता है और सभी सदस्य एक साथ प्रार्थना व व्यायाम से दिन की शुरुआत करते हैं। नाश्ते के बाद हर कोई अपने-अपने कामों में लग जाता है। लंच सुबह 9:30 बजे और डिनर शाम 5:30 बजे एक साथ होता है। दिन में कोई नहीं सोता और हर कोई धीमी आवाज में बोलता है व मुस्कुराकर जवाब देना पारिवारिक परंपरा मानी जाती है।

जियोना चाना की 39 पत्नियों से उन्हें 75 बच्चे हुए थे, जिनमें से अब 5 पत्नियां नहीं रहीं। परिवार में अब 30 बेटे, 45 बेटियां और 146 पोते-पोतियां शामिल हैं। यह परिवार न केवल एकजुट है, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी है। इनकी आय के स्रोत हैं: कृषि, फर्नीचर निर्माण, अगरबत्ती और बांस शिल्प, टू व्हीलर वर्कशॉप, और पर्यटन। पांच सदस्य सरकारी शिक्षक हैं जो निश्चित आमदनी का जरिया हैं। कुल मिलाकर परिवार की मासिक कमाई लगभग 7 लाख रुपये तक पहुंचती है।

परिवार का खर्च भी पूरी योजना के तहत चलता है। हर महीने की 3 तारीख को सभी मिलकर बैठते हैं और पूरे खर्च का हिसाब करते हैं। इनके घर में लगभग 1500 वर्ग फीट का मेगा किचन और 10,000 वर्ग फीट का डाइनिंग हॉल है। रोज़ाना 90 किलो चावल, 30 किलो आलू और कई सब्जियां उपयोग होती हैं। खाने पर ही करीब 4 लाख रुपये मासिक खर्च होता है।

यह भी पढ़ें: अकवान तूफान के कोहरे ने थामी रांची की उड़ानों की रफ्तार, 14 फ्लाइट्स रद्द

परिवार की एक नातिन टेटे का कहना है, “हम आधुनिक जरूर हैं, लेकिन हमारे संस्कार और परंपराएं आज भी पुरानी जड़ों से जुड़ी हैं, यही हमारी ताकत है।”

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *