Skip to content
Log In
कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज बिहार में 91 हजार रोजगार सृजन, सुशासन के लिए प्रशासन में बड़े बदलाव ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां 21 एकड़ में फैले राष्ट्रपति निकेतन पहुंचे राज्यपाल, क्या है इसकी खासियत? दिसंबर से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, धामी सरकार का जताया आभार गंगा की गोद में फिर बढ़ेगा जीवन, CM धामी ने छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज सोनपुर मेला-2026 में 14 खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन PLFI के नाम पर ठेकेदारों को दे रहे थे धमकी, पुलिस ने दो को दबोचा जेआईआईटी एकेडमी में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह, छह विद्यार्थी हुए सम्मानित 28 नवंबर को सम्मानित होंगे झारखंड पुलिस के अधिकारी और जवान

अरे बाप रे बाप…. प्लास्टिक को खा सकता ये बैक्टीरिया, शोधकर्ता का दिमाग भी घूमा

World News: अस्पतालों में संक्रमण को लेकर एक नई और चौंकाने वाली खोज सामने आई है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसे बैक्टीरिया की पहचान की है जो न सिर्फ घावों में संक्रमण फैलाता है, बल्कि मेडिकल उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को भी खा सकता है। इस बैक्टीरिया का नाम है स्यूडोमोनास एरुगिनोसा, और यह खोज मेडिकल क्षेत्र में हड़कंप मचा रही है।

इस बैक्टीरिया की खासियत यह है कि यह प्लास्टिक को अपने भोजन के रूप में उपयोग करता है। यह बात वैज्ञानिकों के लिए बेहद चौंकाने वाली है, क्योंकि अब तक माना जाता रहा था कि बैक्टीरिया प्लास्टिक को नष्ट नहीं कर सकते। लेकिन इस नए शोध ने इन मान्यताओं को पूरी तरह बदल दिया है।

यह भी पढ़ें: ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां

ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने इस बैक्टीरिया को एक मरीज के संक्रमित घाव से अलग किया और इसके अंदर मौजूद एक विशेष एंजाइम की पहचान की, जिसे पीएपी1 नाम दिया गया। जब इस एंजाइम को लैब में परीक्षण के लिए रखा गया, तो यह पाया गया कि इसने महज 7 दिनों के अंदर प्लास्टिक के एक सैंपल का 78 प्रतिशत हिस्सा खत्म कर दिया। इसका मतलब है कि यह बैक्टीरिया मेडिकल उपकरणों जैसे टांके, स्टेंट, पट्टियां और इम्प्लांट्स को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि स्यूडोमोनास एरुगिनोसा बैक्टीरिया एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति प्रतिरोधी भी है। यानी, इससे संक्रमित मरीजों का इलाज करना भी बेहद कठिन हो सकता है। यही कारण है कि वैज्ञानिक इस खोज को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं।

शोधकर्ताओं का कहना है कि यह बैक्टीरिया अस्पतालों के लिए एक नया और अदृश्य खतरा बन सकता है, क्योंकि प्लास्टिक की सतहें उसके लिए भोजन का काम कर सकती हैं। इससे न केवल संक्रमण का खतरा बढ़ता है, बल्कि बैक्टीरिया का अस्तित्व भी लंबे समय तक बना रहता है।

यह भी पढ़ें: धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान

इस खोज से यह स्पष्ट होता है कि अस्पतालों में उपयोग किए जा रहे मेडिकल प्लास्टिक और उपकरणों की सुरक्षा को लेकर नई रणनीति बनाने की जरूरत है। आने वाले समय में इस पर और शोध किए जाएंगे ताकि इससे जुड़ी चुनौतियों का समाधान निकाला जा सके।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *