Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»इस देश में बच्चे पैदा करने पर मिलेगी छुट्टी और पैसा, सरकार का नया ऐलान
World

इस देश में बच्चे पैदा करने पर मिलेगी छुट्टी और पैसा, सरकार का नया ऐलान

बच्चे पैदा करने के लिए छुट्टी! पुतिन सरकार का अनोखा प्रस्ताव
By Samsul HaqueMay 21, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: जहां भारत जैसे देश जनसंख्या वृद्धि को लेकर चिंतित हैं, वहीं रूस में घटती जनसंख्या सरकार की सबसे बड़ी चिंता बन गई है। इसी के चलते रूस की सरकार ने एक बेहद अनोखा कदम उठाने का मन बनाया है। प्रस्ताव है कि नागरिकों को एक सप्ताह की विशेष छुट्टी दी जाए ताकि वे बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित हो सकें। यह प्रस्ताव रूसी संसद में क्रेमलिन समर्थक और सबसे युवा सांसद जॉर्जी अरापोव द्वारा रखा गया है।

इस प्रस्ताव के अनुसार, साल में एक बार कपल्स को “फैमिली प्लानिंग हॉलिडे” दी जाएगी ताकि वे बिना तनाव के परिवार बढ़ाने की योजना बना सकें। अरापोव का कहना है कि यह पहल लोगों को रिश्तों में गहराई और परिवार की शुरुआत के लिए सकारात्मक माहौल देगी। अब इस प्रस्ताव की व्यवहारिकता की जांच श्रम मंत्रालय द्वारा की जा रही है।

रूस में जन्म दर ऐतिहासिक रूप से गिर गई है। पिछले दो सौ वर्षों में यह आंकड़ा सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुका है। सरकार पहले भी कई कदम उठा चुकी है, जिनमें गर्भपात पर आंशिक प्रतिबंध, शादी और डेटिंग को बढ़ावा देने वाले वित्तीय इंसेंटिव शामिल हैं।

इसके साथ ही कई चौंकाने वाले सुझाव भी सामने आए हैं। एक पादरी ने 45 साल की उम्र तक बच्चा न होने पर प्रतीकात्मक टैक्स लगाने का सुझाव दिया है। वहीं, एक डॉक्टर ने कहा कि लोग अपने लंच ब्रेक या कॉफी ब्रेक में भी फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं।

इतना ही नहीं, सरकार ने आर्थिक प्रोत्साहन के भी कई ऐलान किए हैं। पहली डेट के लिए लगभग ₹4500, प्रेग्नेंट छात्राओं को ₹1,05,022 और कुछ क्षेत्रों में पहले बच्चे के लिए ₹9,70,319 तक की सहायता राशि दी जा रही है। पहले भी सरकार ने रात 10 बजे से 2 बजे तक इंटरनेट और बिजली बंद करने जैसे अजीब प्रस्ताव दिए थे ताकि कपल्स एक-दूसरे के साथ समय बिता सकें।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खुद कह चुके हैं कि रूस की आबादी बढ़ाना राष्ट्रीय प्राथमिकता है। उन्होंने साफ कहा कि देश का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि “हम कितने हैं।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गिरोह के लिए रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल द्वारा किए गए अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है और वहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है तथा रंगदारी व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के निर्देश देता है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के आर्थिक नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध, रंगदारी और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रंगदारी, धमकी या गिरोह से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही ह।

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.