फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में अभी और सताएगी गर्मी; रांची में 40°, अन्य कई जिलों में 42° पार

Ranchi News: झारखंड में भीषण गर्मी से राहत फिलहाल नहीं मिलने वाली है। राजधानी रांची में तापमान 39.2 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि पलामू और गढ़वा जैसे जिलों में पारा 42 डिग्री पार कर गया है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान 38

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में भीषण गर्मी से राहत फिलहाल नहीं मिलने वाली है। राजधानी रांची में तापमान 39.2 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि पलामू और गढ़वा जैसे जिलों में पारा 42 डिग्री पार कर गया है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान 38 से 41 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 18 मई को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर शेष क्षेत्रों में तेज गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके चलते ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, 19 और 20 मई को भी तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। शनिवार को रांची में दिनभर आसमान साफ रहा और सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। रांची में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री, जमशेदपुर में 38.3, डाल्टेनगंज में 42.6, बोकारो में 37.1 और चाईबासा में तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram