Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»अनुशासन सिखाने के सही तरीके, सजा नहीं समझदारी जरूरी
Adda More..

अनुशासन सिखाने के सही तरीके, सजा नहीं समझदारी जरूरी

बच्चों में अनुशासन लाना क्यों है जरूरी और कैसे करें इसकी शुरुआत
By Samsul HaqueMay 17, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Public Adda: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा एक जिम्मेदार, समझदार और अनुशासित नागरिक बने। लेकिन इसके लिए सिर्फ प्यार या सख्ती काफी नहीं है। असल ज़रूरत है सही दिशा और संतुलन की। बच्चों को प्यार देना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उन्हें सही और गलत के फर्क को समझाना और अनुशासन की अहमियत सिखाना। अनुशासन सिखाने के लिए दंड का सहारा लिया जा सकता है, लेकिन यह दंड इतना कठोर नहीं होना चाहिए कि बच्चा डर या नफरत महसूस करने लगे।

स्वाभाविक परिणामों से सिखाएं जिम्मेदारी: बच्चों को उनके बुरे व्यवहार के परिणामों से अवगत कराना बेहद जरूरी होता है। यदि बच्चा कोई खिलौना तोड़ देता है या उसे धूप में छोड़ कर खराब कर देता है, तो तुरंत नया खिलौना न दिलाएं। उन्हें कुछ समय तक बिना उस खिलौने के रहने दीजिए, जिससे वह यह समझ सके कि अपनी चीजों की देखभाल करना क्यों जरूरी है।

इसी तरह, अगर बच्चा टीवी देखने में इतना व्यस्त रहा कि उसने गृहकार्य नहीं किया, तो उसकी मदद करने की बजाय उसे परिणाम भुगतने दें। खराब ग्रेड या शिक्षक की नाराज़गी उसे अगली बार समय पर काम पूरा करने की सीख दे सकती है। यह अनुभव बच्चों को ज़िम्मेदार बनाता है।

तर्कसंगत परिणाम अपनाएं: जब बच्चा किसी गलती को बार-बार दोहराता है, तो तर्कसंगत सजा देना जरूरी है। उदाहरण के लिए, यदि वह खिलौनों को समय पर नहीं समेटता है, तो उसे कुछ दिन उन खिलौनों से खेलने न दें। यदि वह टीवी पर अनुपयुक्त कार्यक्रम देखता है, तो एक हफ्ते तक टीवी की सुविधा रोक दीजिए। इसी तरह, अगर उसका व्यवहार दूसरों के साथ अच्छा नहीं है, तो उसे दोस्तों के साथ खेलने जाने से रोकिए।

महत्वपूर्ण यह है कि ये परिणाम बच्चे के व्यवहार से सीधे जुड़े हों और पहले से ही इन नियमों की जानकारी उसे दे दी गई हो। इससे बच्चा समझ पाएगा कि उसका व्यवहार ही उसके परिणामों का कारण है।

सकारात्मक अनुशासन की भूमिका: सिर्फ सजा देना ही अनुशासन नहीं होता। बच्चों को यह समझाना भी जरूरी है कि किस तरह के व्यवहार से वह अपने लिए और दूसरों के लिए सकारात्मक वातावरण बना सकते हैं। जब भी बच्चा कोई गलती करे, तो उसके साथ बैठकर उस व्यवहार के बारे में चर्चा करें और सोचें कि अगली बार क्या बेहतर किया जा सकता है।

अच्छे व्यवहार के लिए पुरस्कार प्रणाली अपनाएं: बच्चों के अच्छे व्यवहार को सराहना भी मिलनी चाहिए। यदि बच्चा समय पर पढ़ाई करता है, दूसरों से अच्छा व्यवहार करता है या अपनी जिम्मेदारियों को निभाता है, तो उसे छोटी-छोटी खुशियों से पुरस्कृत करें। यह पुरस्कार एक मनपसंद चीज़ हो सकती है, या आपके साथ अधिक समय बिताने का मौका भी हो सकता है।

भाषण से बचें, संवाद अपनाएं: बच्चों को बार-बार भाषण देने से बचें। यह न केवल उन्हें ऊबाऊ लगता है, बल्कि इससे वे आपकी बातों को अनदेखा करने लगते हैं। बेहतर यह है कि आप उनके साथ शांतिपूर्वक संवाद करें और उन्हें समझाएं कि क्या गलती हुई और उसका क्या प्रभाव पड़ा।

बच्चों में अनुशासन विकसित करने का मतलब सिर्फ सख्ती नहीं, बल्कि सही दिशा और समझदारी से उन्हें बेहतर इंसान बनाना है। जब वे अपने कार्यों के परिणामों को समझते हैं, तो वे अधिक जिम्मेदार बनते हैं। संतुलन बनाते हुए सकारात्मक अनुशासन, तार्किक सजा और सही समय पर सराहना उन्हें बेहतर भविष्य की ओर ले जा सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

घर में बढ़ रहा है तिलचट्टों का आतंक? इन आसान टिप्स से मिनटों में भगाएं कॉकरोच

May 21, 2026

घर में रोजाना शंख बजाने से दूर होगी कंगाली, खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी!

May 20, 2026

कर्ज से बचने के लिए तुरंत करें ये काम, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल!

May 20, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.