फॉण्ट कनवर्टर NEW

परीक्षा छूटने के तनाव में दूसरे मंजिल से गिरा NIT छात्र, मौ’त

Jharkhand News: सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित ड्रीम सिटी अपार्टमेंट में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एनआईटी जमशेदपुर के पहले वर्ष के छात्र दिव्यांशु गांधी (उम्र 20 वर्ष) की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। दिव्यांशु कंप्यूटर साइंस विभाग

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित ड्रीम सिटी अपार्टमेंट में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एनआईटी जमशेदपुर के पहले वर्ष के छात्र दिव्यांशु गांधी (उम्र 20 वर्ष) की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। दिव्यांशु कंप्यूटर साइंस विभाग का छात्र था और रांची के हवाई नगर, जगन्नाथपुर का निवासी था। उसके पिता ब्रिज किशोर प्रसाद रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं।

परिवार के अनुसार दिव्यांशु पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था, जिस कारण वह पहले सेमेस्टर की तीन परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सका। शुक्रवार को फिजिक्स की परीक्षा थी, जिसमें भी वह नहीं जा पाया। परीक्षा में लगातार अनुपस्थित रहने की चिंता और मानसिक तनाव ने उसे गहरे अवसाद में डाल दिया था। शुक्रवार रात वह अचानक अपने फ्लैट की छत से नीचे गिर गया।

घटना के तुरंत बाद परिजन और आसपास के लोग उसे टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस घटना से एनआईटी जमशेदपुर परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है। संस्थान के छात्रों और शिक्षकों ने दिव्यांशु की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख जताया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हादसा था या कोई और कारण।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram