मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज बाजार में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। केशव चौक के पास अचानक छतों से ईंट-पत्थर बरसने लगे। इस पथराव में कार्रवाई कर रहे बुलडोजर का शीशा टूट गया, हालांकि उसका चालक बाल-बाल बच गया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई और प्रशासनिक टीम को अपनी जान बचाकर पीछे हटना पड़ा।
दुकानदारों को पहले दी गई थी अल्टीमेटम की मोहलत
यह भी पढ़ें: अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम
प्रशासन ने साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया था। इसके तहत दुकानदारों को गुरुवार तक खुद ही अपना अवैध कब्जा हटाने का समय दिया गया था। मोहलत खत्म होने के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक टीम नवल किशोर चौक से बुलडोजर लेकर कार्रवाई करने निकली। टीम जैसे ही केशव चौक पहुंची, लोगों ने छतों से ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोबारा चला बुलडोजर
पथराव की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने दोबारा अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। टीम ने ब्रजनंदन चौक, गांधी चौक, इंद्रदेव चौक और ब्लॉक गेट तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। इस दौरान कई दुकानों के टीन शेड, होटल के अवैध निर्माण और फुटपाथ पर लगी दुकानों को तोड़ दिया गया, साथ ही केशव चौक व बाया नदी पुल के पास फल बेचने वालों की गुमटियां भी हटाई गईं।
यह भी पढ़ें: जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : श्रवण कुमार
सीसीटीवी फुटेज से उपद्रवियों की पहचान कर रही पुलिस
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक युवक की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कथित तौर पर उसे ईंट फेंकते देखा जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पथराव में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने साहेबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है, जिस पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
संबंधित खबरें
- बिहार अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम
- बिहार जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : श्रवण कुमार
- बिहार एक पंडाल, 51 जोड़े और मंगल गीत! सांसद कराएंगे 51 बेटियों का सामूहिक विवाह
- बिहार अब मनचलों की खैर नहीं! स्कूल-कॉलेज और कोचिंग के बाहर ‘पुलिस दीदी’ का पहरा










