Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जय प्रकाश मेडिकल कॉलेज में मॉकड्रिल, SDRF ने दिखाए राहत और बचाव के तरीके

किसी भी आपातकालीन स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करने और बचाव कार्यों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जय प्रकाश मेडिकल कॉलेज परिसर में विशेष मॉकड्रिल आयोजित की गई।

Untitled 251

सारण: किसी भी आपातकालीन स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करने और बचाव कार्यों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जय प्रकाश मेडिकल कॉलेज परिसर में विशेष मॉकड्रिल आयोजित की गई। इसमें हवाई हमले, ब्लैकआउट और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के तरीकों का अभ्यास किया गया।

अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला अग्निशमन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी के साथ एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन सेवा और गृह रक्षा वाहिनी की टीम शामिल हुई।

यह भी पढ़ें: अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम

आग लगने पर बचाव के बताए गए तरीके

मॉकड्रिल में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विशेष रूप से तेल में लगी आग को सुरक्षित तरीके से बुझाने और आग पर नियंत्रण पाने के उपायों का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा अग्निशमन यंत्रों के सही इस्तेमाल की जानकारी भी दी गई।

ऊंची इमारतों में फंसे लोगों को बचाने का अभ्यास

अभ्यास के दौरान बहुमंजिला इमारतों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की रेस्क्यू तकनीक दिखाई गई। एसडीआरएफ की टीम ने भूकंप के दौरान क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे लोगों को निकालने के तरीकों का भी प्रदर्शन किया।

CPR से बचाई जा सकती है जान

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण भी दिया गया। इसमें बताया गया कि किसी व्यक्ति की सांस या दिल की धड़कन रुकने जैसी स्थिति में सीपीआर के जरिए किस तरह उसकी जान बचाने की कोशिश की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : श्रवण कुमार

विभागों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर

प्रशासन का कहना है कि इस मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय सभी संबंधित विभागों को तेजी और बेहतर तालमेल के साथ काम करने के लिए तैयार करना है। ऐसे अभ्यास से अधिकारियों और कर्मचारियों को वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का अनुभव मिलता है।

प्रशासन के अनुसार, इस तरह के संयुक्त अभ्यास से राहत और बचाव कार्यों में तेजी आएगी और किसी भी आपदा के दौरान जान-माल के नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें