Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट

पटना के सूचना भवन में शुक्रवार को सिविल विमानन सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे ने बताया कि बिहार में 2030-31 तक 2 नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तैयार होंगे।

Secretary Nilesh Ramchandra Devre

बिहार में हवाई संपर्क को नई रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार बड़े पैमाने पर काम कर रही है। वर्ष 2030-31 तक राज्य में दो नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिनमें सोनपुर और भागलपुर-मुंगेर क्षेत्र स्थित अजगैबीनाथ धाम हवाई अड्डा शामिल हैं।

इसके अलावा आगामी 3 से 4 वर्षों में पटना, गया, दरभंगा, पूर्णिया और रक्सौल के पांच प्रमुख हवाई अड्डे भी पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएंगे। यह जानकारी सिविल विमानन विभाग के सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे ने शुक्रवार को पटना स्थित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में हवाई अड्डों के आधुनिकीकरण और विस्तार पर तेजी से काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें: जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : श्रवण कुमार

दरभंगा में 2027 तक नया टर्मिनल, अंतरराष्ट्रीय दर्जे का प्रस्ताव भेजा

airport meeting secretaryसचिव ने बताया कि पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के अपग्रेडेशन का काम पूरा हो चुका है। वहीं, दरभंगा में नए टर्मिनल और करीब 3,700 मीटर लंबे रनवे का निर्माण तेजी से जारी है, जिसका टर्मिनल कार्य वर्ष 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर की मान्यता दिलाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। इसके साथ ही यहां कार्गो हब के लिए जमीन अधिग्रहण का काम अगले 1 से 2 महीने में पूरा हो जाएगा।

पूर्णिया में बनेगा कार्गो कॉम्प्लेक्स और गया में उतरेगा कोहरे में विमान

यह भी पढ़ें: एक पंडाल, 51 जोड़े और मंगल गीत! सांसद कराएंगे 51 बेटियों का सामूहिक विवाह

पूर्णिया एयरपोर्ट के विकास और संचालन के लिए राज्य सरकार ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को 67.18 एकड़ भूमि हस्तांतरित कर दी है, जहां प्राधिकरण द्वारा 294.05 करोड़ रुपये से सिविल एन्क्लेव का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कार्गो कॉम्प्लेक्स और एयरोसिटी के निर्माण हेतु करीब 567 एकड़ जमीन अर्जित करने के लिए लगभग 290 करोड़ रुपये की स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। दूसरी ओर, गया एयरपोर्ट पर कैट-1 लाइटिंग सिस्टम लगाने के लिए भूमि अधिग्रहण पूरा हो गया है। इसके लगने के बाद गया कम विजिबिलिटी और घने कोहरे में भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग कराने वाला बिहार का पहला एयरपोर्ट बन जाएगा।

उड़ान योजना से विकसित होंगे रक्सौल समेत पांच क्षेत्रीय हवाई अड्डे

नीलेश रामचंद्र देवरे ने बताया कि मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, रक्सौल, वीरपुर और सहरसा हवाई अड्डों को उड़ान योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल में 139 एकड़ अतिरिक्त जमीन का अधिग्रहण पूरा हो चुका है और डीपीआर तैयार कर अगले 3 से 4 साल में बड़ा एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य है।

वहीं, मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट पर 27.67 करोड़ से टर्मिनल और 31.20 करोड़ रुपये से रनवे निर्माण शुरू हो चुका है। वाल्मीकिनगर में 27.15 करोड़ से टर्मिनल व 23.80 करोड़ रुपये से रनवे बनेगा। इसके अलावा वीरपुर में 88.83 एकड़ जमीन अधिग्रहित कर 30.48 करोड़ से टर्मिनल व 28.42 करोड़ से रनवे तैयार होगा, जबकि सहरसा में 42.52 करोड़ रुपये की लागत से रनवे निर्माण के लिए 12 एकड़ से अधिक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें