रांची। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राजधानी रांची में संविधान रक्षा मार्च निकाला गया। इसमें राज्य के सभी जिलों से पहुंचे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हिस्सा लिया।
मार्च की शुरुआत डोरंडा स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा का संदेश देते हुए मार्च निकाला।
यह भी पढ़ें: दांतों से कलम थामकर मैट्रिक में 93.8% अंक, फैजानुल्लाह से मिले सीएम हेमन्त सोरेन
कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुए शामिल
इस मार्च में कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सहप्रभारी भूपेंद्र मरावी, अवनीश काजला और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
मार्च डोरंडा से शुरू होकर पुराने हाईकोर्ट और हिनू चौक होते हुए बिरसा चौक पहुंचा। यहां एक सभा का आयोजन किया गया।
संविधान देश की आत्मा : के. राजू
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है। यह हर नागरिक को समानता, न्याय, स्वतंत्रता और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है।
यह भी पढ़ें: सात दशक पहले संसद में गूंजा था अलग झारखंड का स्वर
उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। कांग्रेस इस लड़ाई में हमेशा जनता के साथ खड़ी रहेगी।
संबंधित खबरें
- #ट्रेंडिंग दांतों से कलम थामकर मैट्रिक में 93.8% अंक, फैजानुल्लाह से मिले सीएम हेमन्त सोरेन
- #ट्रेंडिंग सात दशक पहले संसद में गूंजा था अलग झारखंड का स्वर
- झारखंड 1 दिसंबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, महत्वपूर्ण फैसलों पर रहेगी नजर
- झारखंड रांची लौटते ही विधानसभा पहुंचे बसंत सोरेन, बोले- अपनों के बीच आकर अच्छा लग रहा है









