Skip to content
सात दशक पहले संसद में गूंजा था अलग झारखंड का स्वर 1 दिसंबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, महत्वपूर्ण फैसलों पर रहेगी नजर संविधान की रक्षा के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस, रांची में निकाला मार्च रांची लौटते ही विधानसभा पहुंचे बसंत सोरेन, बोले- अपनों के बीच आकर अच्छा लग रहा है जिस प्लास्टिक को समझते थे कचरा, उसी से बिहार के गांवों में बन रहीं सड़कें और बेंच साइबर अपराध और डायन-बिसाही के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के तरीके रांची में संविधान दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया संविधान रक्षा का संकल्प घर के अंदर चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, छापेमारी में हुआ खुलासा संविधान दिवस पर चैनपुर में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, 250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का संदेश गृह मंत्री अमित शाह ने की ‘रामायण’ फिल्म की तारीफ, टीम को दी बधाई
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची लौटते ही विधानसभा पहुंचे बसंत सोरेन, बोले- अपनों के बीच आकर अच्छा लग रहा है

झारखंड के पूर्व मंत्री और दुमका विधायक बसंत सोरेन लंबे समय तक बीमार रहने के बाद गुरुवार को रांची लौट आए। रांची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह घर जाने के बजाय सीधे झारखंड विधानसभा पहुंचे और दो दिवसीय विशेष सत्र की कार्यवाही में शामिल हुए। उनके लौटने से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री और दुमका विधायक बसंत सोरेन लंबे समय तक बीमार रहने के बाद गुरुवार को रांची लौट आए। रांची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह घर जाने के बजाय सीधे झारखंड विधानसभा पहुंचे और दो दिवसीय विशेष सत्र की कार्यवाही में शामिल हुए। उनके लौटने से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

बसंत सोरेन जब विधानसभा पहुंचे तो उनके चेहरे पर मास्क और आंखों पर काला चश्मा था। उनके रांची लौटने के बाद स्वास्थ्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी विराम लग गया।

यह भी पढ़ें: सात दशक पहले संसद में गूंजा था अलग झारखंड का स्वर

जनता और समर्थकों का जताया आभार

विधानसभा पहुंचने पर बसंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने अपनी सेहत की जानकारी देते हुए कहा कि अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि अपनों के बीच वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।

उन्होंने राज्य की जनता और अपने शुभचिंतकों का आभार जताया। बसंत सोरेन ने कहा कि लोगों की दुआओं और आशीर्वाद से वह फिर से अपने बीच लौटे हैं।

झामुमो नेताओं में खुशी का माहौल

बसंत सोरेन के साथ पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय भी विधानसभा पहुंचे। मनोज पांडेय ने उनके लौटने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बसंत सोरेन आज ही रांची पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे विधानसभा आकर सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। इसे झामुमो परिवार और दुमका की जनता के लिए राहत भरी खबर बताया।

यह भी पढ़ें: 1 दिसंबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, महत्वपूर्ण फैसलों पर रहेगी नजर

मां के निधन पर भी रांची नहीं आ सके थे बसंत सोरेन

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बसंत सोरेन की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आ रही थीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन के समय भी वह रांची नहीं पहुंच सके थे। इस वजह से उनकी सेहत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं।

बाद में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया था कि वह इलाज और स्वास्थ्य कारणों से राज्य से बाहर हैं। अब रांची लौटकर विधानसभा सत्र में उनकी मौजूदगी से पार्टी नेताओं और समर्थकों ने राहत की सांस ली है।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें