Skip to content
सात दशक पहले संसद में गूंजा था अलग झारखंड का स्वर 1 दिसंबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, महत्वपूर्ण फैसलों पर रहेगी नजर संविधान की रक्षा के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस, रांची में निकाला मार्च रांची लौटते ही विधानसभा पहुंचे बसंत सोरेन, बोले- अपनों के बीच आकर अच्छा लग रहा है जिस प्लास्टिक को समझते थे कचरा, उसी से बिहार के गांवों में बन रहीं सड़कें और बेंच साइबर अपराध और डायन-बिसाही के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के तरीके रांची में संविधान दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया संविधान रक्षा का संकल्प घर के अंदर चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, छापेमारी में हुआ खुलासा संविधान दिवस पर चैनपुर में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, 250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का संदेश गृह मंत्री अमित शाह ने की ‘रामायण’ फिल्म की तारीफ, टीम को दी बधाई
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में संविधान दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया संविधान रक्षा का संकल्प

संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को रांची के उपायुक्त कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के मूल्यों और आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

रांची। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को रांची के उपायुक्त कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के मूल्यों और आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और संविधान की प्रस्तावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं, उप विकास आयुक्त संजय भगत ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया।

यह भी पढ़ें: सात दशक पहले संसद में गूंजा था अलग झारखंड का स्वर

कई अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से संविधान में दिए गए लोकतंत्र, समानता, न्याय और स्वतंत्रता के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें: 1 दिसंबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, महत्वपूर्ण फैसलों पर रहेगी नजर

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें