मेदिनीनगर। पलामू जिले में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पांडु थाना क्षेत्र के रतनाग गांव स्थित महुआ धाम में एक घर पर छापेमारी कर पुलिस ने हथियार बनाने के उपकरण और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए हैं। मौके से उदय मिस्त्री नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
देसी कट्टा खरीदने के मामले से हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार, पांडु थाना कांड संख्या 46/2026 के एक मामले में अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के घर से दो देसी कट्टे बरामद किए गए थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद अमित कुमार सिंह ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।
यह भी पढ़ें: 1 दिसंबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, महत्वपूर्ण फैसलों पर रहेगी नजर
पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि दोनों देसी कट्टे उसने उदय मिस्त्री से खरीदे थे। उसने यह भी जानकारी दी कि उदय मिस्त्री अपने घर में अवैध रूप से हथियार बनाता है।
एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी
मिली जानकारी के आधार पर विश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीव मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उदय मिस्त्री के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित होने का पता चला।
हथियार बनाने के उपकरण और सामग्री जब्त
पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, लकड़ी के बट, अर्धनिर्मित बैरल, ट्रिगर, लोहे के टुकड़े और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए। पुलिस ने उदय मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: संविधान की रक्षा के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस, रांची में निकाला मार्च
संबंधित खबरें
- झारखंड 1 दिसंबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, महत्वपूर्ण फैसलों पर रहेगी नजर
- झारखंड संविधान की रक्षा के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस, रांची में निकाला मार्च
- झारखंड रांची लौटते ही विधानसभा पहुंचे बसंत सोरेन, बोले- अपनों के बीच आकर अच्छा लग रहा है
- #ट्रेंडिंग साइबर अपराध और डायन-बिसाही के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के तरीके









