Skip to content
रांची लौटते ही विधानसभा पहुंचे बसंत सोरेन, बोले- अपनों के बीच आकर अच्छा लग रहा है जिस प्लास्टिक को समझते थे कचरा, उसी से बिहार के गांवों में बन रहीं सड़कें और बेंच साइबर अपराध और डायन-बिसाही के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के तरीके रांची में संविधान दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया संविधान रक्षा का संकल्प घर के अंदर चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, छापेमारी में हुआ खुलासा संविधान दिवस पर चैनपुर में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, 250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का संदेश गृह मंत्री अमित शाह ने की ‘रामायण’ फिल्म की तारीफ, टीम को दी बधाई खेतों तक पहुंचेगा ज्यादा पानी! सम्राट कैबिनेट ने नहर नीति पर लगाई मुहर पाकुड़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना काल, दो लोगों की मौत से गांव में शोक संविधान दिवस पर चैनपुर में लिया गया संकल्प, प्रखंड से लेकर थानों तक गूंजा संविधान का संदेश
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संविधान दिवस पर चैनपुर में लिया गया संकल्प, प्रखंड से लेकर थानों तक गूंजा संविधान का संदेश

चैनपुर (गुमला): संविधान दिवस के अवसर पर चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों और थाना परिसरों में कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई। इस दौरान सरकारी कर्मियों और पुलिस जवानों ने संविधान के आदर्शों, मूल्यों एवं उसकी गरिमा की रक्षा करने के साथ अपने संवैधानिक दायित्वों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया।

चैनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी कर्मियों ने एकजुट होकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया और संविधान में निहित मूल्यों एवं अपने कर्तव्यों के पालन की शपथ ली।

यह भी पढ़ें: रांची लौटते ही विधानसभा पहुंचे बसंत सोरेन, बोले- अपनों के बीच आकर अच्छा लग रहा है

कार्यक्रम के माध्यम से संविधान के महत्व, नागरिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। वहीं, प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत ग्रामीणों को उनके संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका की जानकारी दी गई।

दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन की ओर से भी संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। चैनपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने संविधान दिवस मनाया। वहीं, कुरुमगढ़ थाना परिसर में थाना प्रभारी दिनेश कुमार की अगुवाई में जवानों ने संविधान के प्रति निष्ठा और उसकी रक्षा करने की शपथ ली।

दोनों थाना प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों को कानून के दायरे में रहकर निष्पक्षता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।

यह भी पढ़ें: साइबर अपराध और डायन-बिसाही के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के तरीके

संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में संविधान के सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और नागरिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Shiwam Keshri लेखक

संबंधित खबरें