मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार ने राज्य के ग्रामीणों और किसानों को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए दो बड़े और ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। राज्य के 899 राजस्व न्यायालयों में वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था के लोकार्पण के बाद, अब बिहार की पहली पेपरलेस ‘ई-कैबिनेट’ बैठक में ग्राम कचहरियों का वार्षिक बजट 6 गुना बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। गांव, गरीब और किसानों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से शुरू की गई सरकार की यह पहल ग्रामीण न्याय व्यवस्था को पूरी तरह बदलने वाली साबित होगी।
घर बैठे होगी राजस्व मामलों की सुनवाई
राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS) के अंतर्गत शुरू की गई इस नई वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था से आम नागरिकों को जमीन और राजस्व से जुड़े विवादों के लिए अब अंचल या अनुमंडल कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नई प्रणाली के तहत पक्षकार अपने घर से ही डिजिटल माध्यम से सुनवाई में हिस्सा ले सकेंगे, अपने साक्ष्य व जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे और घर बैठे ही मुकदमों की ताजा स्थिति भी देख सकेंगे।
यह भी पढ़ें: 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी, नशे से दूर रहने की अपील
रिकॉर्डिंग और SMS अलर्ट से बढ़ेगी पारदर्शिता
इस डिजिटल व्यवस्था के लागू होने से गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के समय और पैसे दोनों की बड़ी बचत होगी। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वर्चुअल सुनवाई की रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्शन उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, पारित आदेशों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए एक अलग विशेष सेल भी गठित किया जाएगा। आम लोगों को सुनवाई की अगली तारीख और समय की जानकारी SMS के साथ-साथ कॉल सेंटर और अन्य माध्यमों से दी जाएगी, जिससे मुकदमों का निपटारा तेजी से होगा और लंबित मामलों का बोझ कम होगा।
ग्राम कचहरियों का बजट 4 हजार से बढ़कर 24 हजार हुआ
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित ई-कैबिनेट की बैठक में कुल 34 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई, जिनमें ग्राम कचहरियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का फैसला सबसे प्रमुख है। सरकार ने ग्राम कचहरियों के सालाना प्रशासनिक खर्च को 4,000 रुपये से बढ़ाकर सीधे 24,000 रुपये कर दिया है। संसाधन बढ़ने से अब छोटे-मोटे विवाद गांव स्तर पर ही आसानी से सुलझाए जा सकेंगे। एक ओर ग्राम कचहरियों को मजबूती देना और दूसरी तरफ राजस्व न्यायालयों को पूरी तरह ऑनलाइन करना ‘डिजिटल बिहार’ और सुशासन की दिशा में सरकार का बड़ा कदम है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में मुकदमेबाजी का तनाव कम होगा।
यह भी पढ़ें: 48 लाख से सीधे 1 करोड़ लीटर! CM सम्राट ने 2030 तक बिहार में दूध उत्पादन बढ़ाने का रखा लक्ष्य
संबंधित खबरें
- बिहार 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी, नशे से दूर रहने की अपील
- बिहार 48 लाख से सीधे 1 करोड़ लीटर! CM सम्राट ने 2030 तक बिहार में दूध उत्पादन बढ़ाने का रखा लक्ष्य
- बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने तय किया डेयरी विकास का लक्ष्य, किसानों और पशुपालकों को मिलेगा लाभ
- बिहार पलायन की मजबूरी पर लगेगी लगाम! बिहार के 17 जिलों में 21,600 करोड़ से खड़ा होगा उद्योगों का जाल










