किशनगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देने और पशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए किशनगंज में पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। बुधवार को बहादुरगंज प्रखंड की भौरादह पंचायत के माल टोला गांव में आयोजित इस शिविर में 700 से अधिक पशुओं का निःशुल्क इलाज किया गया।
इस शिविर का आयोजन जीविका और बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने पशुओं की जांच और उपचार किया। पशुपालकों को मुफ्त में कृमिनाशक दवाइयां और मिनरल मिक्सचर भी दिए गए।
यह भी पढ़ें: सीवान को 2027 में मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी जानकारी
पशुपालकों को दी गई जरूरी जानकारी
शिविर में पशुपालकों को पशुओं के खानपान, पोषण और नियमित देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि संतुलित आहार और सही देखभाल से पशुओं की सेहत बेहतर रहती है। इससे दूध उत्पादन बढ़ाने और पशुओं की मृत्यु दर कम करने में भी मदद मिलती है।
इसके साथ ही पशुपालकों को हरा चारा उगाने के महत्व के बारे में भी बताया गया।
जिले के सातों प्रखंडों में लगेंगे शिविर
जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक अनुराधा चंद्रा ने बताया कि ग्रामीण पशुपालकों को उनके गांव में ही विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ये शिविर लगाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार में सजेगा खेलों का महाकुंभ! विश्व कप से मैराथन तक, CM सम्राट का रोडमैप तैयार
उन्होंने बताया कि किशनगंज जिले के सभी सात प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक सात शिविर लगाए जा चुके हैं।
कई अधिकारी और पशु चिकित्सक रहे मौजूद
शिविर का आयोजन तिरंगा संकुल संघ, बहादुरगंज के माध्यम से किया गया। इस मौके पर पशु चिकित्सक डॉ. सुमन कुमार झा, बीपीएम अभिनव कुमार, युवा पेशेवर लाइवस्टॉक प्रेम रंजन, जीविका कर्मी चंद्रकांत कुमार समेत अन्य कर्मचारी और पारावेट मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
- बिहार सीवान को 2027 में मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी जानकारी
- बिहार बिहार में सजेगा खेलों का महाकुंभ! विश्व कप से मैराथन तक, CM सम्राट का रोडमैप तैयार
- बिहार IPS के नए बैच को CM सम्राट चौधरी का मंत्र, जनता से जुड़ें, अपराध पर कसें लगाम
- बिहार बागवानी करने वालों को सरकार देगी 2 लाख, मंत्री विजय सिन्हा ने बताई पूरी योजना







