Skip to content
Log In
गौ संवर्धन और आयुर्वेद को मिलेगा बढ़ावा, मथुरा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पेड़ बचाने के लिए आपसू ने खोला मोर्चा, कॉलेज प्रशासन को दी चेतावनी कोलकाता नगर निगम चुनाव पर फिलहाल ब्रेक, सुप्रीम कोर्ट ने दिया हाईकोर्ट में सुनवाई का सुझाव सीवान को 2027 में मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी जानकारी किशनगंज में पशुपालकों को मिली राहत, एक ही शिविर में 700 से अधिक पशुओं का इलाज नौकरी बचाने के लिए सड़क पर उतरे होमगार्ड, उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र रांची में नशे के खिलाफ प्रशासन की पहल, ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान विधायक रामचंद्र सिंह के बेटे की शादी में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का बकाया वेतन देने की मांग, राज्यपाल से मिला कर्मचारी संघ झारखंड में आधुनिक पुलिस रिकॉर्ड रूम की शुरुआत, धनबाद में IG ने किया उद्घाटन

108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का बकाया वेतन देने की मांग, राज्यपाल से मिला कर्मचारी संघ

झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान संघ ने राज्यभर में काम कर रहे 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की समस्याओं, वेतन में देरी और श्रमिक अधिकारों के उल्लंघन का मुद्दा उठाया।

रांची। झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान संघ ने राज्यभर में काम कर रहे 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की समस्याओं, वेतन में देरी और श्रमिक अधिकारों के उल्लंघन का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर सम्मान फाउंडेशन कंपनी की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

वेतन कटौती और भुगतान में देरी का आरोप

संघ ने राज्यपाल को बताया कि फरवरी 2025 से कर्मचारियों के वेतन में कटौती की जा रही है। इसके अलावा अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 का वेतन भी कर्मचारियों को नहीं मिला है। संघ ने ईपीएफ और ईएसआई में भी अनियमितता और मनमानी किए जाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: पेड़ बचाने के लिए आपसू ने खोला मोर्चा, कॉलेज प्रशासन को दी चेतावनी

150 से 170 एम्बुलेंस खराब होने का दावा

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, राज्य में करीब 150 से 170 एम्बुलेंस लंबे समय से खराब पड़ी हैं। इसके कारण लगभग 600 से 680 कर्मचारी ड्यूटी से वंचित हैं। इससे एम्बुलेंस सेवा के संचालन पर भी असर पड़ रहा है।

कंपनी के भुगतान की जांच की मांग

संघ ने कंपनी की ओर से वेतन भुगतान के लिए प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की। साथ ही खराब एम्बुलेंस के संचालन के नाम पर सरकारी भुगतान लेने से जुड़े मामलों की भी जांच कराने की मांग उठाई।

अनुबंध रद्द होने के बाद भी संचालन का आरोप

संघ ने राज्यपाल को बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने 25 मई 2026 को सम्मान फाउंडेशन कंपनी का अनुबंध रद्द कर दिया था। इसके बावजूद कंपनी से अब तक एम्बुलेंस सेवा का संचालन कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: नौकरी बचाने के लिए सड़क पर उतरे होमगार्ड, उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने और उनके बकाया वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *