Skip to content
Log In
महंगाई और कटौती से भड़का जनता का गुस्सा, बेल्जियम में 50 हजार का प्रदर्शन राजशाही पर पोस्ट करना पड़ा भारी, थाई सांसद की सजा 6 से घटकर 3 साल हुई रूसी ड्रोन के मलबे से कीव में मची तबाही, इमारत और कारें जलकर खाक कितना सीखा, अब स्कूलों में खुलेगी बच्चों की पढ़ाई की पोल, योगी सरकार ने कसी कमर कुर्ला की घटना के बाद बीएमसी सख्त, मदरसे के भवन की होगी जांच रांची-दिल्ली का हवाई किराया 31 हजार पहुंचा, इरफान अंसारी ने PM मोदी से की अपील भोरे-भोरे कांपी बिहार की धरती, 2 सेकंड के झटके से मची हलचल मौत बनकर आया ट्रक! स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, पांच की गई जान, 4 घायल Nvidia दफ्तर लौटे जेनसन हुआंग, कर्मचारियों से मांगी माफी; शेयर 31% उछले देर रात फोन कर घर से बुलाया, सुबह गली में मिला 20 साल के युवक का शव

राजशाही पर पोस्ट करना पड़ा भारी, थाई सांसद की सजा 6 से घटकर 3 साल हुई

थाईलैंड की अपीली अदालत ने पीपुल्स पार्टी की सांसद रुकचानोक "आइस" श्रीनोर्क की छह साल की सजा घटाकर तीन साल कर दी है, साथ ही सुप्रीम कोर्ट में अपील के लिए उन्हें जमानत दे दी है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में पीपुल्स पार्टा का एक सांसद अपने समर्थकों के साथ फैसले से पहले क्रिमिनल कोर्ट पहुंचा। कोर्ट में लीस मैजेस्टिक कानून और कम्पूयटर क्राइम अधिनियम के तहत इस सांसद के खिलाफ फैसला आना है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में पीपुल्स पार्टी की सांसद रुकचानोक “आइस” श्रीनोर्क अपने समर्थकों के साथ क्रिमिनल कोर्ट पहुंचीं, जहां उनके खिलाफ लीज मैजेस्टी कानून और कंप्यूटर क्राइम अधिनियम के तहत अपीली अदालत का फैसला सुनाया जाना था। सुनवाई से पहले समर्थकों ने उनका हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें फूल भेंट किए और कोर्ट परिसर के बाहर भारी भीड़ जमा रही।

मामले के विवरण के अनुसार, रुकचानोक श्रीनोर्क पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने वर्ष 2021 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा और एक अन्य पोस्ट को शेयर किया, जिसे वहां की राजशाही का अपमान माना गया। इसी आधार पर उन पर थाई दंड संहिता की धारा 112 (लीज मैजेस्टी कानून) और कंप्यूटर क्राइम अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया गया था। इससे पहले 2023 में निचली क्रिमिनल कोर्ट ने उन्हें दोनों आरोपों में दोषी ठहराते हुए कुल छह साल की कैद की सजा सुनाई थी।

यह भी पढ़ें: महंगाई और कटौती से भड़का जनता का गुस्सा, बेल्जियम में 50 हजार का प्रदर्शन

अब अपीली अदालत ने अपने फैसले में एक पोस्ट से जुड़े आरोप को तो बरकरार रखा है, लेकिन दूसरे पोस्ट से जुड़े आरोप को खारिज कर दिया है। अदालत ने कंप्यूटर क्राइम अधिनियम के तहत लगाए गए आरोपों से उन्हें बरी कर दिया, जबकि लीज मैजेस्टी कानून के तहत तीन साल की सजा को कायम रखा। इस तरह उनकी कुल सजा छह साल से घटकर तीन साल रह गई है, हालांकि अदालत ने इस सजा को निलंबित नहीं किया है। राहत की बात यह रही कि कोर्ट ने उन्हें 5 लाख बात की राशि पर जमानत दे दी, ताकि वे सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करने के दौरान जेल से बाहर रह सकें और अपनी संसदीय सीट भी बचाए रख सकें।

राजनीतिक लिहाज से इस फैसले को थाईलैंड की सियासत में बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि देश में राजशाही से जुड़ा लीज मैजेस्टी कानून एक अत्यंत संवेदनशील विषय है। पीपुल्स पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने इस पूरे मामले को अभिव्यक्ति की आजादी और राजनीतिक अधिकारों से जोड़कर देखा है। वहीं, समर्थकों की भीड़ के साथ कोर्ट पहुंचकर रुकचानोक ने यह साफ संदेश दिया कि वे हार नहीं मानेंगी और आगे भी अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगी। इस घटनाक्रम ने थाईलैंड में एक बार फिर राजशाही कानूनों और बोलने की स्वतंत्रता पर नई बहस छेड़ दी है।

यह भी पढ़ें: रूसी ड्रोन के मलबे से कीव में मची तबाही, इमारत और कारें जलकर खाक

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *