मुंबई के कुर्ला में युवक-युवती के साथ हुई घटना के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बड़ा कदम उठाया है। घटना से जुड़े नाबालिग बच्चों के जिस मदरसे में पढ़ने की बात सामने आई थी, अब नगर निगम ने उस मदरसे के ढांचे की जांच कराने का फैसला किया है। इसके लिए बीएमसी ने मुंबई नगर निगम के तहत नोटिस जारी किया है। बीएमसी की ओर से जारी नोटिस में मदरसे के मालिक, संचालक या वहां रहने वाले लोगों को जांच के संबंध में जानकारी दी गई है। यह नोटिस 23 नवंबर को जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि नगर निगम की टीम 25 नवंबर या इसके बाद किसी भी कार्यदिवस में मदरसे का निरीक्षण कर सकती है।
भवन की नाप-जोख और दस्तावेजों की होगी जांच
यह भी पढ़ें: पंजाब चुनाव से पहले भाजपा-अकाली दल गठबंधन, एनडीए में शिअद की वापसी
नोटिस के मुताबिक नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर मदरसे के भवन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान भवन की नाप-जोख भी की जाएगी। बीएमसी यह जांच करेगी कि परिसर में बना ढांचा नियमों के मुताबिक है या नहीं। इसके साथ ही नोटिस में मदरसा प्रबंधन से भवन से जुड़े जरूरी दस्तावेज तैयार रखने को कहा है। इनमें स्वीकृत नक्शे, ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट और भवन निर्माण की अनुमति से जुड़े दूसरे दस्तावेज शामिल हैं।
घाटकोपर पुलिस स्टेशन से मांगी गई सुरक्षा व्यवस्था
नगर निगम ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए घाटकोपर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को भी पत्र भेजा है। इसमें जांच के समय पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
आठ नाबालिग बच्चों के नाम आए थे सामने
बता दें कि कुर्ला की घटना में 8 नाबालिग बच्चों के नाम सामने आए थे। ये बच्चे जिस मदरसे में पढ़ते थे, अब बीएमसी ने उसी मदरसे के भवन की जांच की प्रक्रिया शुरू की है।हालांकि जारी नोटिस में कार्रवाई का आधार भवन का निरीक्षण और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच बताया है।
यह भी पढ़ें: गुरु नानक जयंती पर शेयर बाजार बंद, NSE और BSE में आज नहीं होगा कारोबार
संबंधित खबरें
- भारत पंजाब चुनाव से पहले भाजपा-अकाली दल गठबंधन, एनडीए में शिअद की वापसी
- भारत गुरु नानक जयंती पर शेयर बाजार बंद, NSE और BSE में आज नहीं होगा कारोबार
- भारत सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 10 ग्राम गोल्ड 1,500 रुपये तक महंगा
- भारत पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं भाजपा और अकाली दल, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान








