Skip to content
Log In
सालों से उठ रही मांग पर मंत्री का भरोसा, दिसंबर में बनेगा उर्दू बोर्ड और शिक्षा आयोग? अनंत सिंह की बेटी की शादी आज से शुरू, मेहंदी-संगीत के बाद कल होगी घुड़दौड़ CM सम्राट की ‘बिहार गति’ समीक्षा: कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार, 3 विवि भवन 2027 तक JMM की चार जिला समितियों को कारण बताओ नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब पंजाब चुनाव से पहले भाजपा-अकाली दल गठबंधन, एनडीए में शिअद की वापसी चौपारण में तेज रफ्तार वाहन ने दो छात्रों को कुचला, मौके पर मौत अफ्रीका में शादी के बाद पत्नी की मर्जी बेमानी, पति को ‘न’ कहने का भी हक नहीं! सर्किट हाउस इलाके में भीषण बाइक हादसा, दो युवकों की मौत से पसरा मातम दुनिया में 12,187 परमाणु बमों का जखीरा, रूस सबसे आगे; भारत छठे नंबर पर झगड़ा खत्म, लेकिन बातचीत बंद! पति-पत्नी के बीच की खामोशी ऐसे करें दूर

अनंत सिंह की बेटी की शादी आज से शुरू, मेहंदी-संगीत के बाद कल होगी घुड़दौड़

अनंत सिंह

मोकामा : बिहार के मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा में है। पटना के बाढ़ क्षेत्र के नदवां गांव में होने वाले विवाह समारोह में बड़े इंतजाम किए गए हैं और 25 नवंबर को होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता खास आकर्षण बनी हुई है। घुड़दौड़ प्रतियोगिता 25 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इसमें पहला स्थान पाने वाले घुड़सवार को महिंद्रा थार, दूसरे स्थान पर रहने वाले को बुलेट और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को स्कूटी इनाम में दी जाएगी।

क्या है शादी के कार्यक्रमों का शेड्यूल?

शादी समारोह की शुरुआत 24 नवंबर को मेहंदी और संगीत कार्यक्रम से होगी, जिसमें परिवार की महिलाएं व रिश्तेदार शामिल होंगे। शाम को भोजपुरी और पारंपरिक शादी के गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पंडाल व मंच तैयार किया गया है। 25 नवंबर को सुबह बेटे अभिनव कुमार का जनेऊ संस्कार होगा और सुबह 10 बजे कव्वाली कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर में घुड़दौड़ प्रतियोगिता होगी, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: CM सम्राट की ‘बिहार गति’ समीक्षा: कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार, 3 विवि भवन 2027 तक

खानपान और वीआईपी इंतजाम

मेहमानों के भोजन के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्था की गई है। आयोजन से जुड़े दावों के अनुसार, करीब चार लाख लोगों के भोजन की तैयारी है और 150 से अधिक तरह के व्यंजन बनाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि तिलक समारोह में दामाद ऋषिकेश कुमार को लैंड रोवर डिफेंडर उपहार में दी जा चुकी है और बेटे अभिनव को बीएमडब्ल्यू दिए जाने की भी चर्चा है। समारोह में बिहार के कई बड़े राजनीतिक नेताओं व चर्चित हस्तियों को न्योता दिया गया है तथा वीआईपी मेहमानों के लिए पांच हेलीपैड बनाए गए हैं।

बारिश के बाद तैयारियों में तेजी

लगातार बारिश से आयोजन स्थल पर कीचड़ की समस्या आ गई थी। मौसम साफ होने के बाद अब तैयारियों में फिर तेजी आई है और सभी की नजरें 25 नवंबर के आयोजन व घुड़दौड़ पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें: JMM की चार जिला समितियों को कारण बताओ नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *