Skip to content
Log In
डीसी और एसएसपी ने अचानक घाघीडीह जेल में मारा छापा, दो घंटे तक चली जांच स्कूल बस हादसे में चार छात्रों की मौत, गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया आधी रात आग का गोला बना ट्रक, केबिन में जिंदा जला चालक; सुबह मिला नर कंकाल गुरु नानक जयंती पर शेयर बाजार बंद, NSE और BSE में आज नहीं होगा कारोबार सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 10 ग्राम गोल्ड 1,500 रुपये तक महंगा पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं भाजपा और अकाली दल, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान घाघरा में जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव समेत कई दिग्गज हुए शामिल योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात

स्कूल बस हादसे में चार छात्रों की मौत, गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ठठिया थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 210 के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि 25 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

कन्नौज । लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ठठिया थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 210 के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि 25 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कौशांबी के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की बस आगरा से पिकनिक मनाकर लौट रही थी। सुबह करीब 6:30 बजे बच्चों को टॉयलेट कराने के लिए चालक ने बस एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई सीटें उखड़ गईं। कई बच्चे बस के अंदर फंस गए।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई

पुलिस ने चलाया राहत और बचाव अभियान

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और राहगीरों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद बच्चों को बस से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान आर्यन चौरसिया (14), रजिउल्लाह (16), जैद मिर्जा (17) और अरमान (17) के रूप में हुई है। हादसे में घायल स्कूल प्रबंधक सलमान और एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।

ताजमहल देखकर लौट रहे थे स्कूली बच्चे

स्कूल प्रबंधन के मुताबिक, बस में करीब 50 बच्चे, शिक्षक और अन्य कर्मचारी सवार थे। सभी आगरा में ताजमहल देखने गए थे और वहां से कौशांबी लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला

डीएम और एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल

हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

वहीं, सुरक्षित बचे बच्चों को दूसरी गाड़ी से कौशांबी भेजने की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *