Skip to content
Log In
झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर गुरुनानक जयंती पर स्वच्छ और सुंदर दिखेगी रांची: विशेष सफाई अभियान तेज, श्रद्धालुओं की राह आसान कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात 5 दिसंबर से दौड़ेगा कांके का अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस, युद्धस्तर पर तैयारी वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने दर्ज कराई सनहा बजट से लेकर खर्च तक, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने पर जोर

गुरुनानक जयंती पर स्वच्छ और सुंदर दिखेगी रांची: विशेष सफाई अभियान तेज, श्रद्धालुओं की राह आसान

रांची: आगामी प्रकाश पर्व यानी गुरुनानक जयंती को लेकर राजधानी रांची में तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। श्रद्धालुओं और शहरवासियों को साफ-सुथरा, सुरक्षित और सुगम माहौल देने के लिए रांची नगर निगम ने कमर कस ली है। मुख्य आयोजन स्थल गुरुनानक स्कूल समेत शहर के अहम मार्गों और आसपास के इलाकों में सफाई, अतिक्रमण हटाने और सौंदर्गीकरण के काम को प्राथमिकता पर रखा गया है।

प्रकाश पर्व की तैयारियों के तहत शहर के कई प्रमुख हिस्सों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इनमें पिस्का मोड़, रातू रोड, बिरला मैदान, रातू रोड चौक, अपर बाजार, मेन रोड, पीपी कंपाउंड और मुख्य समारोह स्थल गुरुनानक स्कूल व उसके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इस अभियान के जरिए सड़कों, सार्वजनिक जगहों और कार्यक्रम स्थलों की सफाई पर खास ध्यान दिया जा रहा है, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

यह भी पढ़ें: झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर

श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनी रहे और ट्रैफिक व्यवस्था में कोई रुकावट न आए, इसके लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी तेज की गई है। पीपी कंपाउंड, मेन रोड गुरुद्वारा, बिरला मैदान और पिस्का मोड़ गुरुद्वारा के पास तथा जुड़े मार्गों से अतिक्रमण हटाया गया। रास्ते में बाधा बन रहे ठेले और गुमटियों को हटाकर जब्त किया गया, ताकि आयोजन के समय आम लोगों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

इस बार मुख्य समारोह स्थल गुरुनानक स्कूल के पीछे वार्ड संख्या 23 में हरमू नदी तट के कायाकल्प और सौंदर्गीकरण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। नदी तट के किनारे बोल्डर ब्लॉक लगाकर पेंटिंग कराई गई है, और आगे इस इलाके को और अधिक साफ, सुरक्षित व आकर्षक बनाने के लिए पौधारोपण भी किया जाएगा।

हरमू नदी की बड़े पैमाने पर सफाई को प्राथमिकता देते हुए DAY-NULM टीम को अतिरिक्त मजदूर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री श्रमिक योजना (MSY) के तहत 20 श्रमिक नदी की सफाई में जुटे हैं। इसके साथ ही दो पोकलेन मशीन और एक ड्रेन मास्टर मशीन की मदद से लगातार सफाई अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें: 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश

रांची नगर निगम का लक्ष्य है कि प्रकाश पर्व के मौके पर शहर में बेहतरीन स्वच्छता, सुचारु यातायात और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि देश-विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालु रांची की एक स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित छवि लेकर लौटें। नगर निगम अधिकारियों द्वारा तमाम इलाकों की तैयारियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी जरूरी काम समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं।

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *