Skip to content
Log In
सहरसा होकर चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 3 महीने तक रहेंगी बंद बच्चों से भरे सिटी रिक्शा को कार ने मारी जोरदार टक्कर, चालक मौके से फरार बंगाल की भाजपा विधायक रेखा पात्रा वेंटिलेटर पर, जहर देने की आशंका से हड़कंप IITF-2026 में झारखंड का जलवा, एक सीप में तैयार होंगे 7 से 8 मोती कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूजा और दान का सही समय सावधान! देश की 32 यूनिवर्सिटी निकलीं फर्जी, UGC ने जारी की नई लिस्ट; देखें पारसनाथ दर्शन कर लौट रहे जैन श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की हालत गंभीर पलामू में याद किए गए नरू बाबू, 115वीं जयंती पर लोगों ने किया नमन कटिहार में पप्पू यादव के काफिले की गाड़ी गड्ढे में गिरी, 5 घायल; सांसद बचे 25-26 नवंबर को विधानसभा में होगा सियासी घमासान, सरकार और भाजपा ने बनाई रणनीति

बंगाल की भाजपा विधायक रेखा पात्रा वेंटिलेटर पर, जहर देने की आशंका से हड़कंप

पश्चिम बंगाल के हिंगलगंज से भाजपा विधायक और संदेशखाली आंदोलन की प्रमुख आवाज रहीं रेखा पात्रा को तबीयत बिगड़ने के बाद कोलकाता के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

एक साधारण घर से निकलकर संदेशखाली की सड़कों पर आवाज बुलंद करने और फिर विधानसभा की दहलीज तक पहुंचने वाली रेखा पात्रा का सफर संघर्ष और चर्चाओं से भरा रहा है। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली आंदोलन का चर्चित चेहरा और हिंगलगंज से भाजपा विधायक रेखा पात्रा की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, जहां डॉक्टरों को उनके शरीर में जहर के असर के संकेत मिले हैं। हालांकि, उन्हें जहर किसने दिया, यह कैसे पहुंचा और इसके पीछे कोई साजिश है या नहीं, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गए हैं, और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

21 नवंबर की रात अचानक बिगड़ी तबीयत

रेखा पात्रा की तबीयत 21 नवंबर की रात अचानक बिगड़ गई थी। पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर बसीरहाट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां भी करीब चार घंटे तक इलाज के बाद स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें कोलकाता रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: सावधान! देश की 32 यूनिवर्सिटी निकलीं फर्जी, UGC ने जारी की नई लिस्ट; देखें

संदेशखाली आंदोलन से मिली थी पहचान

रेखा पात्रा पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके से आती हैं। वह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं और राजनीति में आने से पहले दूसरों के घरों में काम करके परिवार चलाती थीं। संदेशखाली में महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न, हिंसा और जमीन पर कब्जे के आरोपों के खिलाफ हुए आंदोलन ने उनकी जिंदगी बदल दी और उन्हें एक पहचान दी। फरवरी 2024 में हुए संदेशखाली आंदोलन ने रेखा पात्रा को एक प्रमुख आवाज के रूप में उभारा था।

यह आंदोलन तब शुरू हुआ था जब तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता शेख शाहजहां और उसके सहयोगियों पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न और ग्रामीणों की जमीन पर जबरन कब्जा करने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। 5 जनवरी 2024 को राशन घोटाले की जांच के सिलसिले में शाहजहां के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमला हुआ, जिसके बाद वह फरार हो गया था। इसके बाद 8 फरवरी 2024 को संदेशखाली की महिलाएं सड़कों पर उतर आईं और स्थानीय नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। रेखा पात्रा ने इस आंदोलन में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बाद में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दिया, जिसके आधार पर शेख शाहजहां को 29 फरवरी 2024 को गिरफ्तार किया गया।

‘शक्ति स्वरूपा’ संबोधन और चुनावी सफर

26 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर बात की और उन्हें ‘शक्ति स्वरूपा’ कहकर संबोधित किया, जिससे उनकी राजनीतिक पहचान और मजबूत हुई। भाजपा ने उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में बशीरहाट सीट से उम्मीदवार बनाया, लेकिन वह चुनाव हार गईं। हालांकि, पार्टी ने उन पर भरोसा बनाए रखा और 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्हें हिंगलगंज सीट से उम्मीदवार बनाया। इस बार रेखा पात्रा ने चुनावी मुकाबले में बाजी मारी और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार आनंद सरकार को 5,421 वोटों से हराकर विधानसभा में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह का भारत में स्वागत, पीएम मोदी ने की अगवानी

विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा इलाज

उनकी इस राजनीतिक यात्रा के बाद अब अचानक बिगड़ी तबीयत ने सबको फिर से चौंका दिया है, और विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए है।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *