मेदिनीनगर: पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर स्थित निगम के बगीचे में नरदेश्वर सिंह उर्फ नरू बाबू की 115वीं जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें याद किया और समाज के लिए किए गए उनके कार्यों को नमन किया।
जनसेवा और ईमानदारी की मिसाल थे नरू बाबू
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नरू बाबू जनसेवा, ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पण की मिसाल थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज और आम लोगों की सेवा में लगा दिया। उनके अच्छे काम और विचार आज भी लोगों के लिए प्रेरणा हैं।
यह भी पढ़ें: पारसनाथ दर्शन कर लौट रहे जैन श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की हालत गंभीर
परदादा के रास्ते पर चलेंगे सूर्यांश सिंह
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नरू बाबू के पौत्र सूर्यांश सिंह भी अपने परदादा के बताए रास्ते पर चलेंगे। वह उनकी सोच और विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए लोगों के सुख-दुख में शामिल होंगे। साथ ही हर परिस्थिति में जनता की मदद और सहयोग करेंगे।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
नरू बाबू की जयंती के अवसर पर सुरेंद्र सिंह, सूर्यांश सिंह, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह उर्फ लंगटू सिंह, अनिल सिंह, आकाश कुमार, अजय सिंह, टोनो सिंह, जितेंद्र सिंह, छोटू खान और केके सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सभी ने नरू बाबू के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें: 25-26 नवंबर को विधानसभा में होगा सियासी घमासान, सरकार और भाजपा ने बनाई रणनीति
संबंधित खबरें
- Jharkhand पारसनाथ दर्शन कर लौट रहे जैन श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की हालत गंभीर
- Jharkhand 25-26 नवंबर को विधानसभा में होगा सियासी घमासान, सरकार और भाजपा ने बनाई रणनीति
- Jharkhand झारखंड के सभी थानों में लगेंगे CCTV कैमरे, हाईकोर्ट में सरकार ने मांगा 3 सप्ताह का समय
- Jharkhand गिरिडीह डबल मर्डर: ससुर-बहू की ह’त्या के बाद बवाल, ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका







