फॉण्ट कनवर्टर NEW

ऐप इंस्टॉल कराकर फोन किया हैक, खाते से उड़ा लिया 60 हजार रुपए

Ranchi News: राजधानी रांची के हटिया क्षेत्र स्थित बॉस्को नगर की निवासी रीता रोजारियो साइबर ठगी का शिकार हो गईं। ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से 60 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। इस मामले में रीता ने बुधवार को

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: राजधानी रांची के हटिया क्षेत्र स्थित बॉस्को नगर की निवासी रीता रोजारियो साइबर ठगी का शिकार हो गईं। ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से 60 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। इस मामले में रीता ने बुधवार को साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रीता ने बताया कि उन्होंने एक सिनेमा ऐप में पेमेंट किया था, लेकिन किसी कारणवश वह सेवा नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने उस रकम को रिफंड कराने के लिए गूगल से एक कस्टमर केयर नंबर खोजा और उस नंबर पर संपर्क किया। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को ऐप का प्रतिनिधि बताया और मदद का आश्वासन दिया।

इसके बाद उस व्यक्ति ने रीता को “रस्ट डेस्क” (RustDesk) नामक एक ऐप डाउनलोड करवाया, जो मोबाइल रिमोट एक्सेस के लिए उपयोग होता है। ऐप डाउनलोड होते ही उनके फोन का पूरा नियंत्रण ठगों के पास चला गया। थोड़ी ही देर में उनके बैंक खाते से दो बार में कुल 60 हजार रुपए निकाल लिए गए।

रीता ने तुरंत अपने खाते को ब्लॉक करवाया और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। इसके बाद वे सीधे साइबर थाना पहुंचीं और घटना की विस्तृत जानकारी देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram