फॉण्ट कनवर्टर NEW

पानी के लिए बवाल: बागबेड़ा में विवाद के बाद मारपीट, एक घायल

Jharkhand News: पानी की किल्लत झेल रहे बागबेड़ा क्षेत्र में बुधवार को जल वितरण के दौरान स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में गांधी नगर के निवासी के. तिवारी गंभीर रूप से घायल

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: पानी की किल्लत झेल रहे बागबेड़ा क्षेत्र में बुधवार को जल वितरण के दौरान स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में गांधी नगर के निवासी के. तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर पर गहरी चोट आई है।

बागबेड़ा में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। क्षेत्र के अधिकांश हैंडपंप और चापाकल सूख चुके हैं, जिससे नागरिक पूरी तरह टैंकरों पर निर्भर हो चुके हैं। बुधवार को पानी वितरण के दौरान पाइप पकड़ने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने प्रशासन से पानी वितरण की समुचित व्यवस्था करने और हर टैंकर वितरण को निगरानी में लाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि भूजल स्तर 500 फीट से नीचे चला गया है, जिससे जल स्रोत निष्क्रिय हो चुके हैं। टाटा स्टील, टाटा पावर, स्थानीय विधायक, समाजसेवियों और जिला परिषद सदस्यों के सहयोग से प्रतिदिन टैंकरों से पानी वितरित किया जा रहा है, लेकिन भीड़ और अव्यवस्था के कारण आए दिन विवाद हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि स्थायी जल समाधान नहीं किया गया तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। फिलहाल लोग प्रशासन की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram