फॉण्ट कनवर्टर NEW

पलामू में अंधविश्वास के चलते अधेड़ की पीट-पीटकर ह’त्या

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ अंधविश्वास के चलते एक 53 वर्षीय व्यक्ति की जान ले ली गई। छतरपुर थाना क्षेत्र के खरवारडीह टोला में रहने वाले कर्मदेव यादव की लाठी-डंडों और धारदार हथियार से

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ अंधविश्वास के चलते एक 53 वर्षीय व्यक्ति की जान ले ली गई। छतरपुर थाना क्षेत्र के खरवारडीह टोला में रहने वाले कर्मदेव यादव की लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

मृतक के छोटे भाई राजेंद्र यादव ने बताया कि 5 मई को गांव के ही गोतिया परिवार के शिवराज यादव, देवराज यादव, धनराज यादव, मनराज यादव और चंदेव यादव उनके घर आए। उन्होंने कर्मदेव यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने तंत्र-मंत्र करके उनके भांजे की मौत कराई है।

इसके बाद आरोपितों ने कर्मदेव पर बेरहमी से हमला कर दिया। लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पीटकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया गया। परिजनों ने घायल कर्मदेव को पहले मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझते हुए आखिरकार मंगलवार देर रात रिम्स में कर्मदेव की मौत हो गई। इसके बाद शव को वापस मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी की एएसआई सुशीला टीयू, जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram