फॉण्ट कनवर्टर NEW

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और हिटमैन रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 37 वर्षीय रोहित ने बुधवार को इंस्टाग्राम के ज़रिए यह जानकारी साझा की, जिसमें उन्होंने सफेद जर्सी में अपने लंबे सफर को याद

अपनी भाषा में पढ़ें

Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और हिटमैन रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 37 वर्षीय रोहित ने बुधवार को इंस्टाग्राम के ज़रिए यह जानकारी साझा की, जिसमें उन्होंने सफेद जर्सी में अपने लंबे सफर को याद करते हुए सभी प्रशंसकों का आभार जताया।

रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में 67 मैचों में 40.57 की औसत से कुल 4301 रन बनाए। उन्होंने 12 शतक और 18 अर्धशतक लगाए। उनका टेस्ट डेब्यू 2013 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ था, जिसमें उन्होंने शानदार शतक जड़ा था।

शुरुआती दौर में मिडिल ऑर्डर में संघर्ष के बावजूद जब उन्हें 2019 में ओपनिंग की भूमिका दी गई, तब उन्होंने अपने खेल में नया मुकाम हासिल किया। कई अहम पारियों में उन्होंने टीम इंडिया को मज़बूती दी और एक भरोसेमंद ओपनर के रूप में खुद को स्थापित किया।

2021 रोहित के टेस्ट करियर का सबसे शानदार साल रहा, जहां उन्होंने 47.68 की औसत से 906 रन बनाए। लेकिन 2024 में उनका फॉर्म गिरता गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट से पहले उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। भारत ने वह सीरीज 1-3 से गंवा दी।

रोहित का यह फैसला इंग्लैंड के खिलाफ जून में शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले आया है। अब टीम इंडिया नए टेस्ट कप्तान और ओपनर के साथ मैदान में उतरेगी।

रोहित ने अपने पोस्ट में लिखा, “सफेद जर्सी में देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात रही। अब मैं वनडे में भारत के लिए खेलना जारी रखूंगा।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram