फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड-कोलकाता में ED की छापेमारी, 800 करोड़ का GST घोटाला

Jharkhand News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को GST घोटाले से जुड़े एक बड़े मामले में झारखंड और कोलकाता के कुल नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ED सूत्रों के मुताबिक रांची में तीन, जमशेदपुर में एक और कोलकाता में पांच स्थानों पर यह

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को GST घोटाले से जुड़े एक बड़े मामले में झारखंड और कोलकाता के कुल नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ED सूत्रों के मुताबिक रांची में तीन, जमशेदपुर में एक और कोलकाता में पांच स्थानों पर यह दबिश दी गई।

यह छापेमारी GST के नाम पर किए गए करीब 800 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर की गई है। जांच एजेंसी ने इस कार्रवाई में शिवकुमार देवरा, सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता नामक तीन व्यापारियों को जांच के घेरे में लिया है।

बताया जा रहा है कि इन व्यापारियों ने 14,325 करोड़ रुपये के फर्जी बिल तैयार किए थे और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई व्यापारिक प्रतिष्ठान खड़े किए। इन प्रतिष्ठानों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का गलत लाभ उठाया गया और बाद में इन संस्थानों को बंद कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, इस घोटाले का मास्टरमाइंड झारखंड और पश्चिम बंगाल से जुड़ा हुआ है। यह पहला मौका है जब झारखंड में ED ने किसी GST घोटाले को पीएमएलए के तहत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है।

इस मामले में आगे की जांच जारी है और ED अन्य संबंधित ठिकानों पर भी जल्द कार्रवाई कर सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram