Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
Winter Vacation 2026: बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां कब से होंगी शुरू, जानें पूरा शेड्यूल CM योगी ने अधिकारियों को दी हिदायत, जनता की समस्याओं के समाधान में न हो देरी कैंसर छुआछूत की बीमारी नहीं, मरीजों से भेदभाव न करें : डॉ. सतीश शर्मा NH-20 पर बदलेगी तस्वीर, चुटूपालू और चरही घाटी में बनेगी नई सड़क पीएम किसान और बिजली बिल के नाम पर साइबर ठगी, देवघर पुलिस ने तीन को पकड़ा सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 भाषाओं में 7000 से अधिक कोर्स, पीएम मोदी ने किया जिक्र पर्यटकों की सुविधा के लिए पतरातू लेक रिसॉर्ट का निरीक्षण, प्रशासन ने बनाई योजना NH-33 हादसे में 13 की मौत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख बिहार से झारखंड आ रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, 13 की मौत रेलवे क्वार्टर में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, छह क्षेत्रों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती

दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने विशेष तैयारी की है। राज्य के छह क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी संशोधित आदेश के अनुसार, 14 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक इन जवानों की ड्यूटी रहेगी। जरूरत पड़ने पर इन्हें भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के लिए लगाया जाएगा।

s 75

रांची : दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने विशेष तैयारी की है। राज्य के छह क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी संशोधित आदेश के अनुसार, 14 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक इन जवानों की ड्यूटी रहेगी। जरूरत पड़ने पर इन्हें भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के लिए लगाया जाएगा।

इन छह क्षेत्रों में तैनात होंगे अतिरिक्त जवान

पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार, रांची में जैप-6 के 50, पलामू में जैप-1 के 50 और बोकारो में जैप-6 के 50 प्रशिक्षित लाठी बल के जवानों की तैनाती की गई है। वहीं, हजारीबाग में एसआईआरबी-2 के 50 और चाईबासा में जैप-6 के 50 जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा दुमका में जैप-1 की आरएपी-5 कंपनी को अस्थायी कैंप के साथ तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें: कैंसर छुआछूत की बीमारी नहीं, मरीजों से भेदभाव न करें : डॉ. सतीश शर्मा

50 जवानों को रिजर्व में रखा गया

पुलिस मुख्यालय ने रांची में 50 लाठी बल के जवानों को रिजर्व में रखने का फैसला लिया है। इन जवानों का अस्थायी कैंप डोरंडा स्थित जैप-1 परिसर में बनाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इनकी तैनाती की जा सकेगी।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। सभी जवान 23 अक्टूबर तक ड्यूटी पर रहेंगे, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें: NH-20 पर बदलेगी तस्वीर, चुटूपालू और चरही घाटी में बनेगी नई सड़क

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें