फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में ATS छापेमारी: वासेपुर से आतंकी कनेक्शन का खुलासा, 6 संदिग्ध हिरासत में

Jharkhand News: झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ता ( ATS ) ने शनिवार को धनबाद के वासेपुर इलाके में आतंकी कनेक्शन के शक में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 15 जगहों पर छापेमारी की। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ता ( ATS ) ने शनिवार को धनबाद के वासेपुर इलाके में आतंकी कनेक्शन के शक में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 15 जगहों पर छापेमारी की। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में अलर्ट घोषित किया गया है, जिसके बाद खुफिया एजेंसियों ने झारखंड ATS को सूचना दी कि कुछ युवक संदिग्ध आतंकी संगठनों से डार्क वेब के माध्यम से संपर्क में हो सकते हैं।

इसी सूचना के आधार पर ATS एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में टीम ने वासेपुर के नूर मस्जिद इलाके समेत धनबाद में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान दो पिस्तौल, कारतूस, बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक साहित्य और अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए गए। बरामद सामग्री से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि इनका इस्तेमाल देशविरोधी गतिविधियों में किया जा सकता था।

छापेमारी के दौरान सुरक्षा के लिए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ATS द्वारा अब तक कुल छह संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है, जो सभी आतंकी नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि ये युवक डार्क वेब के माध्यम से आतंकी संगठनों के संपर्क में थे और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर रहे थे।

हिरासत में लिए गए सभी संदिग्धों से ATS की टीम पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन युवकों को आतंकी संगठनों से क्या निर्देश मिले थे और वे किन गतिविधियों में संलिप्त थे। पूरे मामले में केंद्रीय एजेंसियों की भी नजर है और संभावना है कि आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

वासेपुर इलाका इससे पहले भी अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के चलते सुर्खियों में रहा है, लेकिन इस बार सीधे आतंकी नेटवर्क से जुड़ाव की बात सामने आना प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram