Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए संकेत- पाकिस्तान की बजने वाली है बैंड!
World

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए संकेत- पाकिस्तान की बजने वाली है बैंड!

By Samsul HaqueApril 26, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: पहलगाम में हुए आतंकियों ने 26 निर्दोषों की हत्या कर दी। इस आतंकी हमले से पूरी दुनिया में गुस्सा है और लगभग सभी देशों ने भारत के साथ होने की सहमति दी है।

अमेरिका, इजरायल और रूस जैसे शक्तिशाली देशों ने भारत के साथ एकजुटता दिखाई है। सबने एक सुर में आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की बात कही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘वो हमला बहुत भयानक था। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पहले से रहा है, लेकिन मुझे लगता है कि वे किसी ना किसी तरह इसका हल निकाल लेंगे। मैं दोनों नेताओं को जानता हूं। वहां तनाव है, लेकिन ऐसा पहले भी होता रहा है। ट्रंप की यह प्रतिक्रिया भारत की कूटनीतिक स्थिति को और मजबूत करती है।

इससे पहले, अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने भी भारत का साथ देने की बात की। उन्होंने ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर लिखा, हम पहलगाम में 26 हिंदुओं को निशाना बनाकर किए गए भयानक इस्लामी आतंकवादी हमले के मद्देनज़र भारत के साथ एकजुटता में खड़े हैं। मेरी प्रार्थनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया। गबार्ड ने आगे कहा कि अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों के साथ खड़ा है, और वह इस हमले के दोषियों को सज़ा दिलाने के भारत के प्रयासों का समर्थन करती हैं।

धर्म पूछा और गोली मार दी

चश्मदीदों ने बताया कि आतंकियों ने पहले पर्यटकों से उनका धर्म पूछा, फिर पहचान के आधार पर गोलियां बरसाईं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, हमले में लश्कर-ए-तैयबा की छाया इकाई टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) शामिल है। इस जघन्य वारदात के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है और सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की आपात बैठक में कई सख्त फैसले लिए गए हैं जिनमें सिंधु जल संधि की समीक्षा, पाकिस्तान से राजनयिकों की वापसी और पाकिस्तानी दूतावास के कर्मचारियों की संख्या कम करना शामिल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.